{"_id":"65d030f8ff32164d320ce1ad","slug":"one-arrested-in-aligarh-before-police-recruitment-exam-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: एसटीएफ के रडार पर अलीगढ़, एक हिरासत में, कई और की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: एसटीएफ के रडार पर अलीगढ़, एक हिरासत में, कई और की तलाश
Sat, 17 Feb 2024 09:37 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:37 AM IST
सार
इगलास के रामपुर गांव से एक युवक को एसटीएफ ने उठाया है। पहले तो परिजन थाने में अपहरण की तहरीर लेकर पहुंचे। मगर जब सच सामने आया तो पता चला कि पुलिस भर्ती परीक्षा से जोड़कर एसटीएफ उसे साथ लेकर गई है। इस पर परिजनों ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
हिरास में
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलीगढ़ में पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर एसटीएफ सतर्क है। इगलास क्षेत्र से एसटीएफ ने इस परीक्षा से जोड़कर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। कुछ अन्य निशाने पर हैं। वहीं प्रशासन की तर्ज पर पुलिस ने भी इस परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम बनाया है। जिसके जरिये हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार इगलास के रामपुर गांव से एक युवक को एसटीएफ ने उठाया है। पहले तो परिजन थाने में अपहरण की तहरीर लेकर पहुंचे। मगर जब सच सामने आया तो पता चला कि पुलिस भर्ती परीक्षा से जोड़कर एसटीएफ उसे साथ लेकर गई है। इस पर परिजनों ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। हालांकि इस युवक को उठाए जाने के संबंध में 16 फरवरी देर शाम तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बता दें कि इस तरह की परीक्षाओं को लेकर जिला पहले से बदनाम है। यहां इस तरह की परीक्षाओं में कई बार गिरफ्तारियां हुई हैं। उसी क्रम में एसटीएफ जिले में सक्रिय है। इधर, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन की तर्ज पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। हर तरह की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हर एजेंसी से कोआर्डिनेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूरा प्रयास है कि परीक्षा पूरी सुचिता के साथ हो। हर एजेंसी से हमारा कोआर्डिनेशन है। चूंकि परीक्षा को लेकर कई एजेंसियां काम कर रही हैं। वहीं किसी को कोई समस्या न हो और नकल आदि पर कोई समस्या न आए। इसे लेकर हर संभव काम किया जा रहा है।-शलभ माथुर, आईजी रेंज