फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One accused arrested outside Aligarh court in Sainthali village murder case

सैंथली गांव हत्याकांड: दीवानी में शूटरों के लिए नोएडा पुलिस की वकीलों से खींचतान, एक को ले गई साथ, जमकर हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र के गांव सैंथली में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त दरोगा अजयपाल भाटी (55) और उनके भतीजे दीपांशु (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें जारचा क्षेत्र के गांव आनंदपुर के शूटर बॉबी पहलवान व सचिन गुर्जर के नाम सामने आए। उनकी तलाश में नोएडा पुलिस अलीगढ़ पहुंची।

विज्ञापन
One accused arrested outside Aligarh court in Sainthali village murder case
अधिवक्ताओं, दरोगा में होती खींचतान - फोटो : संवाद

विस्तार

गौतमबुद्धनगर के सैंथली गांव में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपी दो शूटर सचिन गुर्जर व बॉबी तोंगड़ा उर्फ पहलवान को पकड़ने पहुंची नोएडा पुलिस की बृहस्पतिवार को दीवानी में वकीलों से खींचतान हो गई। दोनों को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही दीवानी परिसर में पुलिस टीम ने घेर लिया। धक्कामुक्की के बीच पुलिस सचिन को खींचकर साथ ले गई, जबकि हंगामे के बीच बॉबी भागकर गैंगस्टर कोर्ट में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन


19 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र के गांव सैंथली में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त दरोगा अजयपाल भाटी (55) और उनके भतीजे दीपांशु (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें जारचा क्षेत्र के गांव आनंदपुर के शूटर बॉबी पहलवान व सचिन गुर्जर के नाम सामने आए। उनकी तलाश में नोएडा पुलिस बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ़ पहुंची। सूचना मिली थी कि वे अलीगढ़ न्यायालय में किसी पुराने मुकदमे में हाजिर हो सकते हैं। करीब 12 बजे बॉबी व सचिन अधिवक्ता संग दीवानी के अंदर से ही एडीजे गैंगस्टर कोर्ट की ओर जाते दिख गए। दोनों ने जैसे ही नई बिल्डिंग के बरामदे में प्रवेश करना चाहा, उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस बीच शोर पर अधिवक्ता ने विरोध किया तो समर्थन में अन्य अधिवक्ता भी आ गए। खींचतान के बीच दोनों शूटर बरामदे में अंदर घुस गए। पुलिसकर्मियों ने भी हार नहीं मानी और खींचतान-धक्कामुक्की के बीच सचिन को बाहर खींच लिया। इस दौरान वहां हंगामे की स्थिति बन गई। बॉबी अदालत की ओर भाग गया। पुलिसकर्मी यह कहते हुए सचिन को उठाकर लेकर चले गए कि एक को आप रख लो, एक को हम ले जा रहे हैं। इस बीच दीवानी पुलिस व आरआरएफ सुरक्षाबल भी आ गया, तब तक पुलिसकर्मी सचिन को लेकर गाडि़यों में सवार होकर निकल गए। इधर, बॉबी के कोर्ट में पहुंचने पर पीछे से उसके अधिवक्ता भी पहुंच गए। उन्होंने बॉबी की सरेंडर प्रक्रिया पूरी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा पुलिस टीम ने यहां आने की सूचना सिविल लाइंस में दी थी। बताया था कि किन्हीं शूटरों की तलाश में दीवानी में जाना है। वहां पहुंचने या घटनाक्रम का समय नहीं बताया। बाद में घटनाक्रम की जानकारी मिली है। तब तक एक शूटर को टीम ले गई। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

चर्चित रंजिश में की थी भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या

दोनों शूटर जिले के पिसावा क्षेत्र के गांव दमुआका के भाजपा बूथ अध्यक्ष सचिन की हत्या के आरोपी हैं। सचिन की हत्या जट्टारी क्षेत्र में चल रही चर्चित रंजिश में छह जुलाई 2020 को गोली मारकर की गई थी। इसमें जट्टारी के पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह, दमुआका के राजू आदि पर हत्या कराने का आरोप था। इसी हत्या के बदले सचिन के हिस्ट्रीशीटर भाई ने पिछले दिनों राजू की हत्या की थी। दोनों शूटरों पर इसी हत्या में गैंगस्टर भी दर्ज हुआ था। गैंगस्टर के मुकदमे में डेढ़ वर्ष से दोनों के वारंट जारी थे।

अधिवक्ताओं में नोएडा पुलिस के खिलाफ गुस्सा
इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में नोएडा पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव दीपक बंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमणी कोशिश, प्रवीन नाथ शर्मा आदि ने कहा है कि नोएडा पुलिस की ये हरकत गलत है। खास बात है कि दीवानी सुरक्षा बल भी देखता रह गया। मामले में उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed