फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old feuds shot mother and son

पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे को गोली मारी

Mon, 01 Jun 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Mon, 01 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
गांव ओगर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मां-बेटे को गोली मार दी है। जिससे दोनों घायल हो गए हैं। इसमें बेटे की हालत गंभीर है। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

  
करीब एक माह पहले अजय शर्मा निवासी ओगर की साली गांव में आई थी। गांव के ही रजत ने उसकी साली के साथ छेड़खानी कर दी थी। इसी को लेकर अजय और रजत में विवाद हो गया था। गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रविवार दोपहर अजय गभाना किसी काम से आया था।
विज्ञापन


 वहां उसको दूसरे पक्ष का रजत और अरुण मिल गया और किसी बात को लेकर दोनों में फिर से कहासुनी हो गई। दोनों अपने गांव चले आए जबकि अजय रात करीब सात बजे गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह अपने घर के पास पहुंचा, वहां पर रजत और अरुण आ गए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। रजत और अरुण ने अजय की पिटाई। शोर सुनकर  अजय की मां लकेश्वरी देवी घर से बहार निकल आई  और विरोध करने लगी। इसी बीच इन दोनों ने अजय को गोली मार दी। गोली अजय के सिर पर लगी।

 लकेश्वरी देवी शोर मचा दिया। दोनों ने उसको भी गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा है। अजय की हालत गंभीर बनी हुई है।


 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। एसओ प्रभारी निरीक्षक महीपाल सिंह चाहर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed