{"_id":"5e0e5386beab98ea72189a71","slug":"offensive-posts-from-fake-facebook-id-of-classical-dancer-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासिकल डांसर की फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लासिकल डांसर की फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट
Fri, 03 Jan 2020 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
facebook frauds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की चर्चित क्लासिकल डांसर व दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र की संचालिका पूनम सारस्वत के नाम व उनके फोटो डीपी से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उन्हीं के दोस्तों को आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह बात जानकारी में आने पर पूनम सारस्वत ने क्वार्सी थाने में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यह मुकदमा एसएसपी के निर्देश पर दर्ज किया है।
विज्ञापन
महानगर के सुरेंद्र नगर निवासी पूनम सारस्वत पत्नी गोपाल हरि ओझा के अनुसार, पिछले एक महीने से उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डीपी में उनकी फोटो भी लगा ली। इसके बाद लगातार फर्जी फेसबुक आईडी से मेरे व पति गोपाल हरि ओझा के जानने वाले लोगों के फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही मैसेंजर से भी आपत्तिजनक बातचीत भी की जा रही है। पूनम ने बताया कि 15 दिन पहले मैंने अपने फेसबुक के वाल पर मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी भी दी थी। फेसबुक से जुड़े लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि जब पोस्ट बंद नहीं हुए तब एसएसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी आप बीती एसएसपी को बताई।
विज्ञापन
बाद में एसएसपी के निर्देश पर मसला थाने भेजा गया। इस मामले में उन्होंने थाना क्वार्सी में अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 व धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मुकदमे की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि फेसबुक मुख्यालय को पत्र लिखकर आईपी एड्रेस व आरोपी की पहचान जानी जाएगी।
साथ में इस फर्जी फेसबुक आईडी को बंद कराया जाएगा। बता दें कि पूनम सारस्वत शहर के एक स्कूल में भी पढ़ाती हैं और नृत्य के क्षेत्र में उन्होंने कई अवार्ड जीते हैं।
नामचीन हस्तियों व अफसरों के नाम से भी फेसबुक आईडी
यह मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर जब उन्होंने इसकी गंभीरता समझी तो पता चला कि साइबर अपराधियों द्वारा इसी तरह तमाम नामचीन हस्तियों व अधिकारियों तक के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी हैं। इसके जरिये लोगों को ब्लैकमेल करने तक की बातें सामने आई हैं।
इसे एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। साइबर सेल को इस मामले में लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन लोग हैं और कहां से इस अपराध को ऑपरेट किया जा रहा है। इसका पता लगाकर कार्रवाई की जाए।