फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NSA will be imposed on those who copy and do in the examination

नकल कराने और करने वालों पर लगेगा एनएसए

Tue, 22 Mar 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
NSA will be imposed on those who copy and do in the examination
बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक को संबोधित करते एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत - फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में नकल कराने और करने वालों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए गए। नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट विधान जायसवाल ने कहा कि परीक्षाओं में कहीं भी डमी कैंडीडेट न पाया जाए। यदि ऐसा होता है तो केंद्र व्यवस्थापक उत्तरदायित्व होंगे। सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं। किसी भी कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट डीपी पाल ने प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व ही सभी सीसीटीवी कैमरों की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, उनके डायरेक्शन व कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी की जांच कर लें, ऐसा न होने पर शासन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट समय से अपने परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपने समक्ष ही प्रश्नपत्र खुलवाएं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता व अति संवेदनशीलता के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय को अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता हो तो वह डीआईओएस के माध्यम से अवगत करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र मलिक ने कहा कि अतरौली को एक अलग ही बोर्ड के नाम से जाना जाता था, जो सभी के सहयोग व परिश्रम से यह कुख्यात शब्द विगत परीक्षाओं में निर्मूल साबित हुआ है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में 15 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील व 56 संवेदनशील श्रेणी में हैं। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. इंदु सिंह ने अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया।

एक लाख सात हजार 533 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक लाख सात हजार 533 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 59 हजार 391, इंटर के 48 हजार 142 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10 राजकीय विद्यालय, 62 अशासकीय सहायता प्राप्त व 81 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा में तीन सुपर जोनल, सात जोनल, 28 सेक्टर, 153 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed