{"_id":"6446aa55ec23504cac0c0c44","slug":"nsa-confirmed-on-liquor-mafia-anil-chaudhary-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शराब माफिया अनिल चौधरी पर एनएसए हुआ कन्फर्म, 17 मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शराब माफिया अनिल चौधरी पर एनएसए हुआ कन्फर्म, 17 मुकदमे हैं दर्ज
Mon, 24 Apr 2023 09:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:42 PM IST
सार
शराब माफिया अनिल चौधरी के खिलाफ रासुका रिपोर्ट तैयार करी थी। जिस पर डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने मुहर लगाई। जिसके बाद जिला पुलिस ने आगरा जेल में बंद अनिल पर रासुका तामील कराकर एक रिपोर्ट राज्य स्तरीय एडवाइजरी बोर्ड को भी भेजी।
विज्ञापन
जहरीली शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में साल 2021 में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शुमार अनिल चौधरी पर शासन ने रासुका तय कर दी है। सोमवार को इसकी पुष्टि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने की।
विज्ञापन
अनिल फिलहाल आगरा जेल में बंद है। फरवरी में अलीगढ़ पुलिस ने अनिल पर रासुका तामील कराई थी। शराब कांड के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा और मुनीष शर्मा पर भी रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शराब माफिया अनिल चौधरी के खिलाफ रासुका रिपोर्ट तैयार करी थी। जिस पर डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने मुहर लगाई। जिसके बाद जिला पुलिस ने आगरा जेल में बंद अनिल पर रासुका तामील कराकर एक रिपोर्ट राज्य स्तरीय एडवाइजरी बोर्ड को भी भेजी। अब शासन ने इस रिपोर्ट पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन