फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now preparation for competitive exams can be done in the village

अलीगढ़ः अब गांव में ही हो सकेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Fri, 17 Sep 2021 03:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Now preparation for competitive exams can be done in the village
अब देहात क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। आपरेशन कायाकल्प के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित किताबें उनकी ही ग्राम पंचायत के पंचायत सेवा केंद्र के पुस्तकालय में मौजूद होंगी। छात्र वहां जाकर प्रतियोगिता से संबंधित किताबों का अध्ययन कर सकेंगे। पुस्तकें जुटाने के लिये जिला पंचायत राज विभाग स्वयं सेवियों के सहयोग से बुक डोनेशन कैंपेन चलाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि अपर मुख्य सचिव पंचायती राज ने शासनादेश जारी कर आपरेशन कायाकल्प में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध भवनों में सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार ग्राम निधि में उपलब्ध राज्य वित्त या 14वें वित्त की धनराशि से पंचायत भवनों का जीर्णोद्घार कर उनमें लाइब्रेरी की स्थापना होनी है। इसमें ग्राम वासियों की रुचि के अनुसार स्तरीय पुस्तकें, समाचार पत्र, साहित्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक पत्रिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जिन पंचायत भवनों में फर्नीचर उपलब्ध नहीं है, वे ग्राम निधि से फर्नीचर खरीद सकती हैं। फर्नीचर का उपयोग पुस्तकालय के साथ ग्राम पंचायत की बैठकों में भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पुस्तकालय समिति करेगी संचालन
डीपीआरओ ने बताया कि पुस्तकालय का संचालन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता वाली पुस्तकालय समिति करेगी। समिति के सदस्य सचिव ग्राम पंचायत सचिव होंगे। जबकि सदस्य की भूमिका में लेखपाल, प्रधानाध्यापक, शिक्षा मित्र, शिक्षा प्रेरक, स्वच्छताग्राही, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सफाईकर्मी, चौकीदार, युवक मंगल दल एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक होंगे। पुस्तकालय के संचालन के लिये ग्राम स्तर पर तैनात शिक्षा प्रेरकों की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकें एकत्र करने के लिये चलाया जाएगा कैंपेन
अलीगढ़। पुस्तकालयों में पुस्तकें एकत्र करने के लिये जिला पंचायत राज विभाग बुक डोनेशन कैंपेन चलाएगा। एकत्रित पुस्तकें ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पुस्तकालयों में आवश्यकता के अनुसार भेजी जाएंगी। इस काम की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed