{"_id":"6037f2d58ebc3ee92e2ffab7","slug":"now-emu-train-ticket-fare-increases-city-office-news-ali257223416","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू के सफर की सौगात, मगर महंगे टिकट के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमयू के सफर की सौगात, मगर महंगे टिकट के साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से महंगाई आसमान पर है, जनता परेशान है। इसी बीच रेलवे ने भी ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों के किराये में भारी वृद्धि कर दी है। रेलवे ने न्यूनतम किराया पांच रुपये से बढ़ाकर तीस रुपये कर दिया है। साथ ही अलीगढ़ से दिल्ली तक किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया है। इस पर दैनिक यात्रियों ने नाराजगी जताई है, उनका कहना है कि आम जनता पहले से ही महंगाई से बेहाल है। ऐसे में कई गुना किराया बढ़ाए जाने से दैनिक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
लोकल ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को रेलवे ने आदेश जारी कर दिया। कोरोना काल में 22 मार्च 2020 को भारत बंद के दौरान लोकल ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अलीगढ़ से छह जोड़ी ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाता था। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 15 हजार यात्री इन ट्रेनों से प्रतिदिन सफर करते थे। इससे रेलवे की करीब एक लाख रुपये प्रतिदिन की कमाई होती थी।
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि हाथरस किला स्टेशन से पुरानी दिल्ली तक संचालित होने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:10 बजे चलकर सासनी, मडराक, दाउद खां के बाद 6:47 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन सुबह दस बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में शाम 5:55 बजे चलकर 8:40 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। हाथरस में रात 09:20 बजे पहुंचेगी। अलीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:20 बजे चलेगी जो 9:25 नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। नई दिल्ली से शाम 6:20 पर चलकर रात 9:10 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। अलीगढ़ से नई दिल्ली तक का किराया मेल/एक्सप्रेस के समान 60 रुपये होगा। जबकि 30 रुपये से कम का टिकट नहीं होगा।
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री संघ के सचिव अरविंद तिवारी ने बताया कि ईएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए सरकार और रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद है। मगर, कई गुना किराया बढ़ाए जाने से यात्रियों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। दैनिक यात्रियों की स्थिति को देखते हुए सरकार पुराने किराए पर ही इन ट्रेनों के संचालन पर विचार करे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कोविड प्रोटोकॉल का कराया जाएगा पालन
स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि ईएमयू ट्रेनों में शासन की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। स्टेशन पर दो द्वार हैं, एक द्वार से प्रवेश दिया जाएगा जबकि दूसरे निकासी की जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क आदि पूरा पालन कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।