फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now CNG auto run in city and Gabhana-jattari

शहर और गभाना-जट्टारी में अब चलेंगे सीएनजी ऑटो

Sun, 14 Feb 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now CNG auto run in city and Gabhana-jattari
जिले में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए परिवहन विभाग ने पहल की है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में अब सीएनजी चालित सवारी ऑटो के संचालन का आदेश जारी किया गया है। यह नियम गभाना तहसील की 16 किमी परिधि में भी लागू रहेगा। जट्टारी के लिए भी यही आदेश लागू किया गया है। जल्द ही इगलास व अतरौली में भी सीएनजी ऑटो संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन मार्गों पर सीएनजी चालित नए ऑटो को ही परमिट जारी होगा। पुराने ऑटो के खिलाफ बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, जिन ऑटो का परमिट खत्म हो चुका है, उनको सीज किया जाएगा। इसके अलावा जिन डीजल-पेट्रोल चालित ऑटो का परमिट खत्म होने में जितना समय शेष होगा, उनको उतने समय तक की मोहलत दी जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि शहर में अगस्त 2019 को 804 ऑटो का परमिट निरस्त किया गया था। वर्तमान में यहां एक भी पंजीकृत ऑटो संचालित नहीं है। प्राथमिकता के तौर पर इन 804 ऑटो के स्थान पर नए सीएनजी चालित ऑटो को शहर का परमिट जारी किया जा रहा है। यही आदेश गभाना और जट्टारी के लिए लागू किया गया है। यह फैसला सीएनजी पंप की उपलब्धता को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई पंप खुल चुके हैं। साथ ही एक-एक पंप गभाना व जट्टारी में भी है। यहां से ऑटो चालक आसानी से सीएनजी भरवा सकते हैं। वर्तमान में परिवहन विभाग के पांच ऑटो संचालक केंद्र हैं, जिनमें अलीगढ़ शहर, गभाना, जट्टारी, इगलास, अतरौली शामिल है। जैसे-जैसे सीएनजी पंप शुरू हो जाएंगे। वायु प्रदूषण को देखते हुए वहां भी डीजल-पेट्रोल चालित ऑटो को हटा दिया जाएगा। इगलास और अतरौली में भी जल्द ही सीएनजी पंप खुलने जा रहे हैं। जैसे ही पंप खुलेंगे, वहां भी सीएनजी ऑटो को ही मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed