फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now action will be taken against those having more than two Arms licence

अलीगढ़ः अब दो से अधिक लाइसेंसी हथियार रखने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 23 Jul 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now action will be taken against those having more than two Arms licence
अब दो से अधिक लाइसेंसी हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दो से अधिक हथियार रखने वाले 162 लाइसेंस धारकों को चिह्नित करते हुए 62 शस्त्र लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 2 दिन का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर और अन्य माध्यमों से अक्सर यह घटनाएं प्रकाश में आती हैं कि हथियार लहराए जा रहे हैं। बेवजह फायरिंग की जा रही है। अनावश्यक रूप से उनका प्रदर्शन किया जा रहा है। इस तरह हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग आदि का कोई औचित्य नहीं है। इससे समाज में अन्य लोगों में असहजता की स्थिति उत्पन्न होती है। इन सभी बात को ध्यान में रखते हुए 2 दिन के अंदर 62 लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि हथियार धारक के लाइसेंस पर खरीदे गए कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस को मानक के अनुसार परीक्षण करें। इसके साथ ही हथियार के रखरखाव के संबंध में जानकारी करें। यदि लाइसेंस धारक का हथियार थाने में जमा है और मुकदमे से संबंधित है तो इस प्रकार के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सबसे पहले यह देखा जाएगा कि लाइसेंस धारक अपने हथियार का रखरखाव खुद कर रहा है। सत्यापन के दौरान अगर यह पाया जाता है कि लाइसेंस धारक का हथियार उसके पास नहीं है किसी और के पास है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा कुछ लाइसेंस धारक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने हथियार के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। अनाधिकृत रूप से हथियार अपने पास रखे हुए हैं। उनको भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed