फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notification issued for election of vacant Pradhan and member

Aligarh News: रिक्त प्रधानऔर सदस्य के चुनाव की अधिसूचना जारी, छह सितंबर को होगा मतदान

Sun, 20 Aug 2023 05:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 05:20 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही चुनावी प्रक्रिया होगी। चुनाव के सभी कार्य क्षेत्र पंचायत के मुख्यालय पर किए जाएंगे और समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
Notification issued for election of vacant Pradhan and member
मतपत्र (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन अधिकारी विकास खंड जवां अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत विकास खंड जवां में ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के रिक्त पद वैधानिक रूप से भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। 23 अगस्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। प्रतीक आवंटन भी 24 अगस्त को 3 बजे के बाद किया जाएगा। 6 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। 8 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही चुनावी प्रक्रिया होगी। चुनाव के सभी कार्य क्षेत्र पंचायत के मुख्यालय पर किए जाएंगे और समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed