फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice to the inspectors on slow investigation of black marketing cases

अलीगढ़ : कालाबाजारी के मुकदमों की धीमी विवेचना पर दरोगाओं को नोटिस

Sat, 30 Apr 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Notice to the inspectors on slow investigation of black marketing cases
जिले में कालाबाजारी के मुकदमों की समीक्षा में एसएसपी ने छह विवेचकों को लापरवाही का आरोपी पाते हुए उन्हें नोटिस जारी किए हैं। साथ में सभी को गुणवत्ता के आधार पर साक्ष्य सहित जल्द से जल्द विवेचना निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पिछले दो वर्ष की कालाबाजारी के मुकदमों की विवेचनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान विवेचनाओं की धीमी गति, विवेचना में साक्ष्य उपलब्ध न होने पर अंतिम रिपोर्ट लगाने पर आपत्ति जताई है। इस दौरान पाया कि कुल 31 में से 25 विवेचनाओं में साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगाई गई है। वहीं लोधा की एक विवेचना में साक्ष्यों का अभाव बताकर अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। इसमें लापरवाही उजागर हुई है, जिसके आधार पर विभागीय जांच के आधार पर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं अग्रिम विवेचना गुण दोष के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, पांच अन्य विवेचनाएं धीमी गति से होने पर उनके दरोगाओं को नोटिस देकर जल्द विवेचना निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी सीओ को निर्देशित किया है कि इस मामले में गंभीरता से पर्यवेक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed