{"_id":"5e3b320c8ebc3ee5972ac13f","slug":"notice-issued-to-one-thousand-in-caa-protest-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एक हजार को नोटिस जारी कर पूछा, क्यों न करें तुम पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एक हजार को नोटिस जारी कर पूछा, क्यों न करें तुम पर कार्रवाई
Thu, 06 Feb 2020 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहजमाल में आठ दिन से जारी धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को प्रशासन ने नोटिस जारी करने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एक हजार लोगों को धारा 107/16 के नोटिस जारी कर उनसे पूछा गया है कि जनपद में धारा 144 लागू है।
विज्ञापन
इसका उल्लंघन करना कानून अपराध है। साथ ही बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। बच्चों को और महिलाओं को उकसाकर धरना प्रदर्शन के लिए लाया जा रहा है। यह सब कानून अपराध है। यह अपराध करने पर तुम्हारे खिलाफ क्यों न विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने नोटिस जारी करने की पुष्टि करते हुए बताया कि सात दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है। अगर, संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा तो सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के विरोध और एएमयू में 15 दिसंबर को हुए बवाल के बाद से लगातार चल रहे प्रदर्शनों और उकसावे ने प्रशासन की नाक में दम किया हुआ है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने करीब डेढ़ माह में एएमयू के 18 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांच के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
इनमें से दो पूर्व छात्रों गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ निवासी आमिर मिंटो उर्फ मो. आमिर पुत्र अकील अहमद और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नगला मल्लाह क्वार्सी निवासी नदीम अंसारी पुत्र असगर अली को जिला बदर कर दिया गया है। आंदोलन व उकसावे को लेकर की गई कार्रवाई में करीब डेढ़ माह में 1086 लोगों को पाबंद किया जा चुका है।
इनमें पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खां, सपा के वरिष्ठ नेता सलमान शाहिद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक समेत अन्य नेता शामिल हैं। एसीएम द्वितीय न्यायालय में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 103 लोगों को पाबंद किया गया था। इनमें से 88 ने बांड भर दिए हैं। शेष के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के 113 लोग पाबंद किए गए थे। इनमें से 50 ने बांड भर दिए हैं। शेष को नोटिस सम्मन जारी कर दिए गए हैं। इधर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से कोतवाली एवं देहलीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल समेत अन्य इलाकों के करीब 800 लोगों को पाबंद किया गया था। इनमें से करीब 400 ने बांड भर दिए हैं। अब ताजातरीन मामला एक हजार लोगों को शाहजमाल धरना प्रदर्शन के चलते नोटिस जारी किए गए हैं।
एएमयू इंतजामिया नहीं दे रही छात्रों की पते व वल्दियत संबंधी जानकारी
एएमयू परिसर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहे 58 और छात्रों के खिलाफ 113 सीआरपीसी की धारा (शांति भंग की आशंका) समन तैयार कर लिए गए हैं।
एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि इन सभी छात्रों के नाम तो प्रशासन के पास हैं, लेकिन उनकी वल्दियत एवं पते नहीं हैं। इस मामले में एएमयू के रजिस्ट्रार एवं प्रॉक्टोरियल टीम को पत्र भेजा गया है। उनसे इन सभी के पते व वल्दियत मांगी जा रही है। इसके बाद सभी के नाम सम्मन जारी कर दिए जाएंगे। हरकतों से बाज न आने पर 107/16 यानि शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।