फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice given after investigation of clinic-nursing home

Aligarh: क्लीनिक-नर्सिंग होम की जांच कर दिए नोटिस, पंजीकरण की जांच को क्वार्सी बाईपास पर पहुंची टीम

Sat, 03 Aug 2024 02:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:24 AM IST
सार

एसीएमओ डॉ. दिनेश कुमार खत्री की अगुवाई में सहायक रणधीर चौधरी आदि की टीम इलाके में पहुंची। इस दौरान हार्दिक हॉस्पिटल, लॉर्ड कृष्णा हॉस्पिटल, साईं राम हॉस्पिटल, सदाशिव हॉस्पिटल, गंगाराम हॉस्पिटल में जांच की गई। 

विज्ञापन
Notice given after investigation of clinic-nursing home
हार्दिक हॉस्पीटल में जॉच करने पहुॅची स्वास्थ्या विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में नर्सिंग होम, क्लीनिक व पैथ लैब के पंजीकरण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की कवायद जारी है। इसी क्रम में 2 अगस्त को क्वार्सी बाईपास पर आधा दर्जन संस्थानों की जांच की गई, जिनमें मौके पर पंजीकरण न मिलने पर सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. दिनेश कुमार खत्री की अगुवाई में सहायक रणधीर चौधरी आदि की टीम इलाके में पहुंची। इस दौरान हार्दिक हॉस्पिटल, लॉर्ड कृष्णा हॉस्पिटल, साईं राम हॉस्पिटल, सदाशिव हॉस्पिटल, गंगाराम हॉस्पिटल में जांच की गई। 
विज्ञापन


किसी के पास पुराना पंजीकरण था तो उसका नवीनीकरण नहीं हुआ था। ये लोग मौके पर पंजीकरण नहीं दिखा सके। डॉ. खत्री के अनुसार इन सभी को चेतावनी देकर फिलहाल नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन में ये जवाब देंगे, अन्यथा आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed