फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   North zone inter university cricket turnament

हरियाणा के विकास ने ठोके 54 गेंद पर 98 रन

Tue, 26 Nov 2019 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
North zone inter university cricket turnament
विकास। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्रपति
विज्ञापन

शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब, सीडीएल यूनिवर्सिटी सिरसा, जम्मू यूनिवर्सिटी, सीआरएस यूनिवर्सिटी हरियाणा, हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम जीत दर्ज कर अगले राउंड में पहुंच गई है। वहीं गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब के नहीं पहुंचने से डीयू की टीम को वाक ओवर मिल गए हैं। सीआरएस यूनिवर्सिटी हरियाणा के विकास ने शानदार 98 रन की पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की जीत
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ को 96 रनों से पराजित कर दिया। कानपुर ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। अमन यादव ने 69 रन बनाए। मेरठ की टीम 14 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। 3 ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाले शिवेंद्र को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब अगले राउंड में
सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब भटिंडा की टीम सोलन यूनिवर्सिटी को पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। सोलन यूनिवर्सिटी सोलन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीएल यूनिवर्सिटी की 41 रन से जीत
सीडीएल यूनिवर्सिटी सिरसा ने एलएलआर यूनिवर्सिटी हिसार को 41 रनों से पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई है। सीडीएल यूनिवर्सिटी सिरसा ने 19.5 ओवर में 128 रन बनाए। हिसार की टीम 18.1 ओवर में 87 रन पर सिमट गई। 14 रन देकर 3.1 ओवर में 1 विकेट लेने वाले सिरसा के दिलबाग को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अयूब की शानदार पारी से जम्मू यूनिवर्सिटी की जीत
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यूूनिवर्सिटी प्रयागराज को पराजित कर जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम अगले राउंड में पहुंच गई है। प्रयागराज ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 110 रन बनाए। जम्मू यूनिवर्सिटी ने 5 विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवर में 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। शानदार 62 रन की पारी खेलने वाले यावर अयूब को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विकास के 98 रन से हरियाणा की जीत
सीआरएस यूनिवर्सिटी हरियाणा के विकास की शानदार बल्लेबाजी के सामने एलपी यूनिवर्सिटी पंजाब के गेंदबाजों की एक न चली। उन्होंने 54 गेंद पर शानदार 98 रन ठोक कर हरियाणा की जीत आसान कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। एलपी यूनिवर्सिटी पंजाब की टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी। विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की जीत
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा की टीम को 7 रनों से पराजित कर अगले राउंड में पहुंच गई। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बनाए। सौरभ ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन ही बना सकी। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सौरभ को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
डीयू को वाक ओवर
गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब का मुकाबला दिल्ली यूनिवर्सिटी से होना था। गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब के नहीं आने से दिल्ली विश्वविद्यालय को वाक ओवर मिल गया।

हिमाचल यूनिवर्सिटी की 111 रन से जीती
हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ को 111 रनों से पराजित किया। हिमाचल यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की टीम 20 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। 37 रन बनाने वाले हिमाचल यूनिवर्सिटी के निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अमुवि में चल रहे नार्थ जोन क्रिकेट  टूर्नामेंट में शार्ट लगाता इलाहबाद टीम का बल्लेबाज।

अमुवि में चल रहे नार्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में शार्ट लगाता इलाहबाद टीम का बल्लेबाज।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed