{"_id":"68ad4702a9555cb3a60a8959","slug":"non-interlocking-work-for-the-third-line-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तीसरी लाइन के लिए होगा नॉन-इंटरलॉकिंग का काम, अलीगढ़ से गुजरने वाली ये 13 ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तीसरी लाइन के लिए होगा नॉन-इंटरलॉकिंग का काम, अलीगढ़ से गुजरने वाली ये 13 ट्रेनें होंगी प्रभावित
Tue, 26 Aug 2025 11:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:03 AM IST
सार
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अलीगढ़ से गुजरने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से अलीगढ़ होकर गुजरने व ठहराव वाली गाड़ी संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 24, 26 व 27 सितंबर, गाड़ी संख्या 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 25, 27 व 28 सितंबर आदि निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रेल प्रशासन ने गोरखपुर-डोमिनगढ़ खंड में तीसरी लाइन के किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन के साथ री-शेड्युलिंग करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अलीगढ़ से गुजरने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से अलीगढ़ होकर गुजरने व ठहराव वाली गाड़ी संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 24, 26 व 27 सितंबर, गाड़ी संख्या 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 25, 27 व 28 सितंबर, गाड़ी संख्या 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 22, 23 व 25 सितंबर, गाड़ी संख्या 12596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 23, 24, 26 सितंबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल 23 सितंबर, गाड़ी संख्या 15026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ 26 सितंबर, गाड़ी संख्या 15705 कटिहार-दिल्ली 22 व 25 सितंबर, गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार 23 व 26 सितंबर, गाड़ी संख्या 05306 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा 24 व 27 सितंबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
जबकि गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली का 22 से 27 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, छपरा-औंड़िहार, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, ऐशबाग, गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी का 22 सितंबर से 26 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा- नई दिल्ली का 22 सितंबर से 27 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, छपरा-औंड़िहार, वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, ऐशबाग, गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा का 22 से 26 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, छपरा-औंड़िहार, वाराणसी-बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेन्ट्रल, ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।