फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Noida police entered Aligarh civil court without authorization

Aligarh News: दीवानी में अनाधिकृत रूप से घुसी थी नोएडा पुलिस, जिला जज ने एसएसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश

Sun, 02 Nov 2025 10:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 10:29 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी दो शूटर सचिन गुर्जर व बॉबी तोंगड़ा उर्फ पहलवान यहां अन्य मुकदमे में 30 अक्तूबर को सरेंडर करने आए थे। उन्हें पकड़ने आई नोएडा पुलिस वकीलों से खींचतान कर सचिन को ले जाने में सफल रही, जबकि बॉबी ने सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Noida police entered Aligarh civil court without authorization
अधिवक्ताओं, दरोगा में होती खींचतान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा पुलिस द्वारा दीवानी से अधिवक्ताओं से खींचतान कर सरेंडर करने आए अपराधी को ले जाने के मामले में नोएडा पुलिस टीम पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में बार द्वारा दिए ज्ञापन पर जांच रिपोर्ट के बाद अलीगढ़ जिला जज अनुपम कुमार ने आदेश जारी किया है। इसमें पुलिस टीम का दीवानी में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना माना है। साथ में एसएसपी से तीन दिन में अनुशासनात्मक कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी दो शूटर सचिन गुर्जर व बॉबी तोंगड़ा उर्फ पहलवान यहां अन्य मुकदमे में 30 अक्तूबर को सरेंडर करने आए थे। उन्हें पकड़ने आई नोएडा पुलिस वकीलों से खींचतान कर सचिन को ले जाने में सफल रही, जबकि बॉबी ने सरेंडर कर दिया। इसके खिलाफ दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन द्वारा जिला जज को उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन पर जिला सुरक्षा समिति से जांच कराई गई। उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला जज ने कार्रवाई संबंधी आदेश पत्र जारी किया है। इसमें सिविल में हथियार बंद पुलिसकर्मियों का बिना अनुमति प्रवेश अनाधिकृत माना गया है।

विज्ञापन

जिला जज की ओर से निर्देश मिले हैं। इसमें सादा कपड़ों में हथियार लेकर पुलिसकर्मियों के प्रवेश व जबरन अपराधी को ले जाने को गलत माना गया है। इस मामले में नोएडा पुलिस को पत्र लिखा जा रहा है। वहां से पूरी आख्या व कार्रवाई के संबंध में विवरण मांगा जा रहा है। - नीरज जादौन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसएफ की भी लापरवाही, कार्रवाई के दिए निर्देश

जिला जज द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह प्रकरण दीवानी परिसर में मर्यादा, अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। जांच रिपोर्ट में घटना दीवानी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों व यूपीएसएसएफ की ओर से गंभीर चूक का संकेत देती है। जिले के बाहर से पुलिस के अनाधिकृत प्रवेश को रोकने में विफलता और सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन न करने का खुलासा हुआ है।

इसे लेकर एसएसपी को निर्देश दिया है कि बिना पूर्व अनुमति आए नोएडा पुलिस कर्मियों के अनधिकृत प्रवेश और मनमानी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई कर जिम्मेदारी तय करें। कथित अवैध गिरफ्तारी व कदाचार गंभीर चिंता का विषय है। सभी दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और तीन दिन में विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट सौंपी जाए।
यह भी पढ़ें.. Aligarh: नोएडा पुलिस के खिलाफ वकीलों में गुस्सा, मुकदमे की उठी आवाज, आंदोलन की दी चेतावनी
कमांडेंट यूपीएसएसएफ को निर्देश दिया है कि की ड्यूटी में लापरवाही, सतर्कता की कमी और अनाधिकृत पुलिस प्रवेश को प्रतिबंधित करने में विफलता के लिए यहां तैनात यूपीएसएसएफ कर्मियों के खिलाफ आंतरिक कार्रवाई की जाए। कमांडेंट लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों की पहचान करेंगे। उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर तीन दिन कार्रवाई रिपोर्ट देंगे। साथ में भविष्य में इस तरह कोई अनाधिकृत प्रवेश न करे, इस पर सतर्कता व सत्यापन किया जाएगा। इसे लेकर एसएसपी, कमांडेंट एसएसएफ ध्यान देंगे। साथ में एसएसपी अलीगढ़ नोएडा एसएसपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना देंगे।

अब दीवानी में सभी वाहनों के प्रवेश बंद
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व सचिव दीपक बंसल ने जिला जज की ओर से जारी आदेश के क्रम में बताया कि यह आदेश नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। साथ में जिला जज की ओर से यह भी तय किया गया है कि अब सोमवार से दीवानी में पुलिसकर्मियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों व कर्मचारियों के वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। अधिवक्ता व कर्मचारी अपने पहचान पत्र के साथ ही दीवानी में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed