फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nodal officer Gokarna reached dengue patient's house

अलीगढ़ः डेंगू मरीज के घर पहुंचे नोडल अधिकारी गोकर्ण

Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer Gokarna reached dengue patient's house
लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण डेंगू मरीजों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनपद में शुक्रवार को डेंगू के 14 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त गौरांग राठी, सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के साथ कुंदननगर निवासी डेंगू पीड़ित प्रिया, नरेंद्र एवं सूरज के आवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम को साफ-सफाई से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी, पीकू वार्ड, डेंगू वार्ड एवं वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मरीजों से उपचार एवं मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में बरौली, सरौल, वैना टप्पल, दतावली, नगला मसानी, मुश्ताक नगर में कैंप लगाकर 225 लोगों को दवाएं दी गईं। 130 बुखार के मरीज मिले। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन कार्रवाई के अंतर्गत 2021 घरों का भ्रमण किया गया। 30 पात्र धनात्मक पाए गए। लोगों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed