{"_id":"628be233e2d6b66ca679ffb7","slug":"no-one-ration-card-canceled-aligarh-news-ali292251975","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कोई भी राशन कार्ड निरस्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कोई भी राशन कार्ड निरस्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपात्र बताकर जमा कराए गए 5088 राशन कार्डों में से कोई भी निरस्त नहीं हुआ है। ऐसे में पात्र लोग आपूर्ति कार्यालय से अपने - अपने राशन कार्ड ले सकेंगे लेकिन उन्हें यह प्रमाण देना होगा कि वह राशन कार्ड के सरकार द्वारा जारी किए गए मानकों को पूरा करते हैं। मई के पहले सप्ताह में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि जो लोग अपात्र हैं वह राशन कार्ड जमा कर दें, साथ ही उनके द्वारा लिए गए राशन की वसूली भी होगी। इसी के बाद से लोगों ने राशन कार्ड जिला एवं क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालयों में जमा कराने शुरू कर दिए थे।
इस बारे में प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि राशन का़र्ड से लिए गेहूं का 24 रुपये किलोग्राम के हिसाब से भुगतान करना होगा। इसी तरह चावल के 32 रुपये किलो के हिसाब से जमा करने होंगे, लेकिन सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश ही जारी नहीं हुआ है।
जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत ओझा ने बताया कि जिले में अब तक 5088 राशन कार्ड जमा हुए हैं। इनमें से सर्वाधिक अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके के हैं। जिले की कोल तहसील के 701 लोगों ने राशनकार्ड जमा किए थे। इनके अलावा इगलास के 810, अतरौली के 831, खैर के 380, गभाना के 705, सिविल लाइन के 1210 तथा पुराने शहर के 451 लोगों ने राशन कार्ड जमा किए गए।