फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No jamaati was found on third day in 600 mosque

तीसरे दिन नहीं मिला कोई जमाती, 600 से अधिक मस्जिद खंगालीं

Fri, 03 Apr 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
No jamaati was found on third day in 600 mosque
लॉक डाउन के 11वें दिन सासनी गेट चौराहे पर पसरा रहा सन्नाटा । - फोटो : CITY OFFICE
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों की तलाश में जनपद में बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। हालांकि तीसरे दिन शहर में कोई जमाती नहीं मिला। इन तीन दिनों के तलाशी अभियान के दौरान जनपद की 600 से अधिक छोटी-बड़ी मस्जिद और 150 से अधिक मदरसों को खंगाला गया। हालांकि, जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की सख्ती को देखते हुए अभी गोपनीय तौर पर जमातियों की सूचना जुटाने में लगा है। प्रधानों और पार्षदों से इस काम में मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के पहले दिन मंगलवार को देहली गेट थाना क्षेत्र के जंगलगढ़ी मस्जिद से 9 जमाती, कोतवाली इलाके की उस्मानपाड़ा मस्जिद से 12 और गोविंदनगर स्थित मस्जिद से 10, रंगरेजान मस्जिद 13, जवां थाना क्षेत्र के पिलोनी गांव की मस्जिद से 16, कासिमपुर गांव की मस्जिद से 12 जमाती पकड़े गए हैं। इधर, तलाशी अभियान में जवां के रिगासपुर में 4, खैर में 1 और लोधा थाना क्षेत्र के गांव नौगंवा अजुर्नपुर में 15 सहित कुल 20 लोग ऐसे मिले हैं, जो हाल में दूसरे शहरों या प्रदेशों से जमात कर लौटे हैं। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली इलाके के रंगरेजान मोहल्ला मस्जिद से दो श्रीलंकाई सहित 13 जमाती पकड़े गए थे। जवां थाना पुलिस ने कासिमपुर मस्जिद से 12 जमातियों को पकड़ा था। जमातियों की तलाश में शहर में थाना पुलिस के साथ ही पार्षद और देहात में प्रधानों की जिम्मेदारी तय की गई है। लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है जमातियों से संबंधी सूचना छिपाने पर सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed