फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No intolarance in Country: Salma Ansari

देश में असहिष्णुता नाम की कोई चीज नहीं: सलमा

Sun, 10 Jan 2016 01:54 AM IST
जट्टारी/अलीगढ़
जट्टारी/अलीगढ़ Updated Sun, 10 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
No intolarance in Country: Salma Ansari
खैर क्षेत्र केे गांव नरायनपुर के शहीद भगत सिंह हाईस्कूल में शनिवार शाम को स्वामी विवेकानंद की जयंती से पूर्व एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी शामिल हुईं।
विज्ञापन


उन्होंने पठानकोट में शहीद हुए जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता। वहीं गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पिछड़े, गरीबाें को अच्च्छी तालीम देकर व उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनका उद्धार किया जा सकता है।
विज्ञापन


सलमा अंसारी ने हाल ही गांव नरायनपुर के हिंदू लोगों द्वारा दो गरीब मुस्लिम लड़कियों की शादी कराने पर ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। इसे मिसाल बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता नाम की कोई चीज नहीं। स्कूली बच्चों ने वृक्ष हमारे जीवन साथी... नाटक के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। संचालन प्रबंधक धीरजपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर चौ. निहाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार, श्रीचंद्र शर्मा, हिमांशी सहरावत, चंद्रवती देवी प्रधान, विकल कुमार, मोहनपाल सिंह, टिंकू सिंह, प्रियंका शर्मा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed