फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No doctor in OPD of Deendayal Hospital

अलीगढ़ : पं. दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर नहीं, मरीज परेशान

Wed, 06 Jul 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
No doctor in OPD of Deendayal Hospital
जिले से डॉक्टरों के गैरजनपद तबादला होेने का असर सरकारी अस्पतालों में दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में डॉक्टरों के न होने के कारण मरीज इधर से उधर भटकते रहे। ओपीडी में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और मरीज घंटों इंतजार में बैठे रहे। इस दौरान मलखान सिंह जिला अस्पताल व दीनदयाल चिकित्सालय में रेडियोलॉजी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।
विज्ञापन

बता दें कि शासन स्तर से प्रदेश भर में डॉक्टरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले से 32 डॉक्टरों के तबादले हुए हैं। इसका सीधा असर जिला अस्पताल व दीनदयाल चिकित्सालय की ओपीडी सेवाओं पर पड़ रहा है। मंगलवार को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित दिखाई दीं। ओपीडी के बाहर मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे और कई ओपीडी कक्ष खाली रहे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बस एक ही बात कही जा रही है कि जो डॉक्टर यहां आने वाले हैं, उनका इंतजार है और अन्य डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन स्तर पर बातचीत की जा रही है। पत्राचार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed