फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine times the toxic level of pollution standards in Aligarh

अलीगढ़ में मानक से नौ गुना हुआ जहरीले प्रदूषण का स्तर

Tue, 08 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Tue, 08 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nine times the toxic level of pollution standards in Aligarh
धुंध की चादर.. अलीगढ़ दिल्ली नेशनल हाईवे नंबर 91 पर - फोटो : amar Ujala
जनपद में जहरीले प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानक से नौ गुना तक पहुंच गया है। इसका खुलासा प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम के सर्वे में हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका कारण दिल्ली से आई धुंध तो है, साथ ही अपने ही शहर से उठे कार्बन पार्टिकल भी हैं। इस जहर को निगलने से जिले में आंखों में जलन, खांसी एवं एलर्जी की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन


स्मार्ट विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन चौधरी ने इस बाबत प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। उन्होंने विभागीय टीम से धुंध की जांच कराई थी। उसके मुताबिक अलीगढ़ में 5 नवंबर को पहली बार दिल्ली जैसी जहरीली धुंध ने कब्जा जमा लिया था। इसी दिन विभाग ने धुंध के सैंपल लेकर जांच की थी तो आरएसपीएम 900 के करीब पाया।
विज्ञापन


डा. जेपी सिंह के मुताबिक मानक के मुताबिक यह आंकड़ा 100 से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के समय फिल्टर जबरदस्त काला पड़ गया था, क्योंकि इस धुंध में कार्बन पार्टिकल्स इतने ज्यादा हैं। इसी के कारण आंखों में जलन, खांसी और एलर्जी जैसी परेशानियाँ हो रही हैं। सोमवार को भी सैंपल लेने के लिए यंत्र को 8 घंटे मानसरोवर में रखा गया है। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट भी आ जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के आसमान पर पिछले कुछ दिनों से छाया जहरीला धुआं आंखों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। आंखों की तकलीफों के मामले बढ़ गए हैं। गांधी नेत्र चिकित्सालय समेत जिला अस्पताल में भी आंखों की तकलीफ के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए एएमयू के सभी स्कूल में नर्सरी से कक्षा 2 तक की कक्षाओं को 8 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने शहर के अन्य स्कूलों के संबंध में यह आदेश रविवार को ही जारी कर दिए थे।  


गांधी नेत्र चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी मधुप लहरी भी शहर में छाए इस जहरीले धुएं की चपेट में आ गए हैं। उनकी आंखों से लगातार पानी आ रहा है और जलन महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल की ओपीडी में लागातार ऐसे केस आ रहे हैं, जिनमें मरीज जलन, आंखें लाल होना और आंखों से लगातार पानी आने की शिकायतें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed