{"_id":"62c891cff8dbe516c8178c70","slug":"nine-accused-including-mlc-rishipal-did-not-appear-city-office-news-ali2956451158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिर नहीं हुए एमएलसी ऋषिपाल सहित नौ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिर नहीं हुए एमएलसी ऋषिपाल सहित नौ आरोपी
विज्ञापन
अतरौली के भाजपा नेता के भतीजों के साथ घर में घुसकर मारपीट के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी ऋषिपाल सिंह व उनके पुत्र गैरजमानती वारंट पर भी हाजिर नहीं हुए। अब अदालत ने 18 जुलाई तारीख नियत करते हुए गैरजमानती वारंट बरकरार रखे हैं और पुलिस को पेश करने के आदेश दिए हैं। इधर, वादी पक्ष की ओर से अदालत में अर्जी दी गई है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया जाए।
वाकया 11 जुलाई 2018 की घटना में अतरौली निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता के भतीजों आदि संग मारपीट के मामले में भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष व एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, प्रशांत, बिट्टू, बबलू, गौरव शर्मा, श्याम सुंदर भारद्वाज, ऋषिपाल सिंह के दो पुत्र तपेश उर्फ विवेक चौधरी व विभांशु और विष्णु आरोपी हैं। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट अतरौली ने पिछली तारीख पर सभी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे, मगर वे नियत 7 जुलाई की तारीख पर न हाजिर हुए और न पुलिस ने पेश किया।
अब इस मामले में अदालत ने 18 जुलाई तारीख नियत करते हुए पुलिस को सभी को गैर जमानती वारंट के आधार पर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए हैं। इधर, मामले में वादी संदीप गुप्ता के अधिवक्ता की ओर से अदालत में अर्जी दी गई है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। एक आरोपी सरकारी अधिकारियों संग बैठकों में शािमल हो रहे हैं। मगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। इस मामले में कुर्की नोटिस जारी किया जाए।