फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Next date for verdict in Sandeep murder case decided

संदीप हत्याकांड: नहीं सुनाया जा सका फैसला, अब 19 अप्रैल तारीख की नियत, यह है मामला

Fri, 12 Apr 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 09:45 PM IST
सार

अलीगंज निवासी चर्चित सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता की भाड़े के शूटरों ने हत्या की थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उनके रिश्ते के दामाद साईं विहार निवासी अंकुश अग्रवाल व उसके पिता राजीव अग्रवाल ने हत्या कराई है।

विज्ञापन
Next date for verdict in Sandeep murder case decided
अदालत - फोटो : istock

विस्तार

अलीगंज के चर्चित कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में 12 अप्रैल को दो आरोपियों के हाजिर न होने के कारण फैसला टल गया। अदालत ने फैसले के लिए अब 19 अप्रैल तारीख नियत कर दी है।

विज्ञापन


यह हत्याकांड 27 दिसंबर 2021 की शाम गांधी आई तिराहे पर हुआ था। अलीगंज निवासी चर्चित सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता की भाड़े के शूटरों ने हत्या की थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उनके रिश्ते के दामाद साईं विहार निवासी अंकुश अग्रवाल व उसके पिता राजीव अग्रवाल ने हत्या कराई है। इसमें दो शूटर प्रवीन बाजौता, जितेंद्र कंजा व प्रवीन का रिश्तेदार प्रदीप सहित कुल 13 लोग जेल भेजे गए। जिनमें तीन नाबालिगों की पत्रावली अलग चल रही है, जबकि बाकी दस की पत्रावली एडीजे-तीन की अदालत में है। 
विज्ञापन


इनमें से प्रवीन वर्तमान में लखीमपुर खीरी व जितेंद्र उन्नाव जेल में है। वहीं, अंकुश जिला कारागार में है। मामले में सभी गवाही व बहस के बाद शुक्रवार को निर्णय की तारीख नियत की गई थी। एडीजीसी जीके सिंघल के अनुसार दोनों आरोपी तलब किए गए थे। मगर वे पेश नहीं हो सके। अब मामले में 19 तारीख नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed