फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New police station Gorai will be built in Aligarh district

Aligarh News: जनपद में बनेगा नया थाना गोरई, इगलास से 111 गांव होंगे इसमें शामिल, नोटिफिकेशन जारी

Wed, 07 Feb 2024 04:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 04:38 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले में गोरई नाम से एक थाना और बनेगा। इगलास थाने में से 111 गांव को हटाकर नए थाने गोरई में शामिल किया जाएगा। इगलास कस्बा सहित कुल 197 गांव इगलास थाने में रहेंगे। जिला पुलिस के प्रस्ताव पर राज्यपाल की संस्तुति मिलने के बाद इगलास-गोरई थानों के क्षेत्रफल में बंटवारे का नोटीफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
New police station Gorai will be built in Aligarh district
इगलास कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश स्तर पर अलीगढ़ जिले के सबसे बड़े थानों में शुमार इगलास थाने के बंटवारे पर मोहर लगा दी गई है। जिला पुलिस के प्रस्ताव पर राज्यपाल की संस्तुति मिलने के बाद इगलास-गोरई थानों के क्षेत्रफल में बंटवारे का नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। अब इगलास थाने से 111 गांव हटाकर गोरई में शामिल किए गए हैं, जबकि इगलास कस्बा सहित कुल 197 गांव इगलास थाने में रहेंगे। अभी गोरई थाने की बिल्डिंग निर्माण का काम जारी है। उसके पूरा होने के बाद ही थाने का संचालन होगा।

विज्ञापन


जिले का इगलास थाना राजस्व ग्राम व क्षेत्रफल की दृष्टि से आगरा जोन में सबसे बड़ा और प्रदेश के चुनिंदा सबसे बड़े थानों में शामिल है। इसी दृष्टि से कई साल पहले इसका बंटवारा कर इगलास की गोरई चौकी को थाने का दर्जा देने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर दो वर्ष पहले मोहर लगी थी और बजट जारी हुआ था। बजट जारी होने के बाद गोरई में थाने का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद जिला पुलिस के स्तर से तहसील व सर्किल की संयुक्त रिपोर्ट तैयार कराकर राजस्व गांवों के बंटवारे का प्रस्ताव भेजा गया। इस प्रस्ताव पर अब राज्यपाल की संस्तुति के बाद गृह सचिव डा.संजीव गुप्ता ने नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटीफिकेशन के अनुसार इगलास में कस्बा सहित कुल 197 राजस्व गांव व गोरई में 111 राजस्व गांव शामिल रहेंगे। साथ में जिले के अन्य थानों की तरह गोरई थाने में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का कार्यक्षेत्र मान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से तय प्रक्रिया के तहत नोटीफिकेशन जारी हुआ है। इस बंटवारे के निर्धारण के साथ ही प्रस्ताव भेजा गया था। अभी चूंकि भवन निर्माण बाकी है। निर्माण पूरा होने के बाद ही गोरई थाने का संचालन शुरू किया जाएगा। तब तक इगलास थाना यथावत है।-संजीव सुमन, एसएसपी


ये है इगलास की मौजूदा सीमा

  • मथुरा के राया
  • हाथरस के सासनी
  • मुरसान
  • अलीगढ़ के गोंडा
  • मडराक
  • लोधा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed