{"_id":"629673ccee3d7108ab7ef9b3","slug":"new-couple-robbed-chandaus-news-ali2928552166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े नव दंपती से असलहों के बल पर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े नव दंपती से असलहों के बल पर लूट
विज्ञापन
लूट की शिकार घायल नवविवाहिता व उसकी बहन।
- फोटो : CHANDAUS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव किन्हुआ और जहराना के बीच बाइक सवार बदमाशों ने नवविवाहित दंपती को रोक लिया। दंपती के साथ ही विवाहिता की बहनाें को भी पीटकर घायल करने के साथ विवाहिता से मंगलसूत्र और कान के कुंडल लूटकर बदमाश भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात की खबर लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
गांव जहराना निवासी नेपाल सिंह की बेटी डॉली की शादी करीब तीन माह पहले मथुरा जनपद के राया क्षेत्र में हुई थी। दो दिन पहले ही डॉली अपने पति चंद्रशेखर के साथ मायके आई थी। मंगलवार को अपनी छोटी बहन सुमन व फुफेरी बहन रजनी समेत पति को साथ लेकर डॉली बुलंदशहर जनपद के अरनियां थाने के गांव दशहरा स्थित चामड़ मंदिर के मेले में गए थे। वहां से लौटते समय गांव किन्हुआं व जहराना के बीच पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज के पास पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली।
इसके बाद तमंचे निकालकर डॉली से सोने के आभूषण उतारने के लिए कहा तो डॉली और रजनी बाइक से कूदकर जहराना की ओर पैदल भागीं। इस पर बदमाशों ने दौड़कर दोनों को रोक लिया और दोनों के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद डॉली के गले से सोने का मंगलसूत्र और कानों के कुंडल छीनकर जहराना की ओर भाग निकले। वहीं चंद्रशेखर व सुमन से भी मारपीट की।
विज्ञापन
पैदल भागते समय डॉली ने सोने की चेन तोड़कर घास में फेंक दी थी, जिससे वह बच गई। चंद्रशेखर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी तो चंडौस पुलिस के साथ एंबुलेंस भी पहुंच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया गया। सूचना पर सीओ गभाना मोहसिन खान भी पहुंच गए। चंद्रशेखर ने लूट की तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बदमाश बाहरी प्रतीत हो रहे हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। -मोहसिन खान, सीओ गभाना।
18 मई को भी हुई थी लूट
18 मई की रात आठ बजे के करीब गांव किन्हुआ निवासी सुमन चौहान पत्नी वीरपाल से चंडौस-अरनिया सीमा पर रेलवे के पास नकाबपोश बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए थे। इस मामले की रिपोर्ट अरनियां थाने में दर्ज है। 12 दिन के अंतराल में इसी मार्ग पर लूट की यह दूसरी वारदात है।