{"_id":"5ed2636a7251c46cf010b44b","slug":"neither-the-tour-nor-the-flat-hotel-the-travel-business-remained-silent","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सैर न सपाटा होटल, ट्रेवल कारोबार निल बटे सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सैर न सपाटा होटल, ट्रेवल कारोबार निल बटे सन्नाटा
Sat, 30 May 2020 07:15 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 30 May 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pramit Kumar
- फोटो : Rupesh
लॉक डाउन 4 समाप्ति की ओर है, लेकिन टूर एंड ट्रेवल एजेंसी और इनसे जुड़े होटल कारोबारियों के कदम ठिठके हुए हैं। मई और जून महीने में अलीगढ़ के होटल 100% बुक रहते थे, क्योंकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होती थी, लेकिन इस बार की मई सुनी है और जून भी फीकी नजर आ रही है।
इसी तरह दूसरे राज्यों और शहरों के लिए टिकट और होटल बुक करने वाले ट्रेवल एजेंटों का कारोबार भी पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इनके मुताबिक आने वाले दिनों में भी किसी प्रकार की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, क्योंकि लोग अब दूसरे शहरों में यात्रा करने से बच रहे हैं। कुछ ट्रेवल एजेंट और टूर एजेंसियों के समक्ष आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।
होटल का काम पूरी तरह से ठप है। एएमयू की प्रवेश परीक्षा भी लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दी गई है, जिससे कमरे बुकिंग पर ख़ासा असर पड़ा है। प्रशासन एवं सरकार के अगले निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन
-प्रमीत कुमार ,मालिक होटल आर्किड ब्लू जनकपुरी अलीगढ़
- पिछले वर्ष तक एंट्रेंस एग्जाम के दौरान कैंटीन पर छात्रों का जमावड़ा रहता था। इस वर्ष कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन की वजह से सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
- नरेंद्र शर्मा नंदा, रेलवे कैंटीन संचालक अलीगढ़ जंक्शन