फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neighbor took the girl, found unconscious on Sarsaul

युवती को ले गया पड़ोसी, सारसौल पर बेहोश मिली

Fri, 19 Mar 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Neighbor took the girl, found unconscious on Sarsaul
जवां क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण लेने आई युवती को गांव का युवक बुला ले गया। इसके बाद युवती बृहस्पतिवार देर रात सारसौल क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिली है। युवती को पुलिस ने जिला अस्पताल में भरती कराया। जहां खबर पर पहुंचे परिवार ने युवती के साथ गलत काम का अंदेशा जताया है। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवां क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती छेरत के पास कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण लेने जाती है। आरोप है कि बुधवार को उसे गांव का युवक बातों में लगाकर सेंटर से अपने साथ ले गया और रास्ते में नशीला पदार्थ खिला दिया। देर रात युवती सारसौल चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। खबर पर पुलिस ने तत्काल युवती को जिला अस्पताल में भरती कराया। जहां होश में आने पर परिवार को बुला लिया गया। यहां आए मां-बाप ने बेटी संग किसी गलत काम का अंदेशा जताया। साथ ही गांव के संदीप नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
गांधीपार्क इलाके में शादी का झांसा देकर महिला संग युवक चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। बृहस्पतिवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसका पति से विवाद हो गया था। तभी से वह अपने दो बच्चों के साथ अलग किराए पर रहती है। इसी बीच पड़ोसी युवक की उससे नजदीकियां हुईं और शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए। अब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक ने मारपीट कर दी और घर से निकाल दिया। एसएसपी ने इलाका पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed