फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neighbor of Saraf's house conspired to steal, arrested

Aligarh News: सराफ के घर पड़ोसी ने रची चोरी की साजिश, किया गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Neighbor of Saraf's house conspired to steal, arrested
मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास शुक्रवार रात सराफ के घर चोरी के इरादे से बदमाश पड़ोसी ने घुसाए थे। पुलिस ने इस पड़ोसी को गिरफ्तार कर इस सच को उजागर किया है। उसे यह जानकारी थी कि घटना वाली रात सराफ का घर खाली होगा। मगर ऐसा नहीं था। चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों का जगार होने पर सराफ दंपती से आमना सामना हुआ तो उन्होंने दंपती पर हमला कर दिया। अब इस मामले में दो अन्य नाम सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन





ये घटना शुक्रवार रात की है, जब महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाले सराफ तरुण वर्मा के घर बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। जगार होने पर जब सराफ दंपती छत पर गए तो वहां छिपे बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान खुद दंपती ने प्रयास कर एक आरोपी जयगंज के आशीष को दबोच लिया था। बाकी भाग गए थे। उसी से पूछताछ में सराफ तरुण के पड़ोसी के विषय में जानकारी हुई। पुलिस ने घायल दंपति व बदमाश को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन




इसके बाद पड़ोसी की तलाश करते हुए पड़ोसी रानू पंडित को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में उजागर किया कि उसने इस घटना की साजिश रचते हुए अपने दोस्त आशीष व दो अन्य बदमाशों को हाथरस से बुलाया था। वह कई दिन से तरुण के घर की रैकी कर रहा था। उसे बच्चों के जाने के बाद यह अंदेशा था कि रात में घर खाली होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी क्रम में उसने आशीष के अलावा अपने हाथरस के दोस्त दुष्यंत व कौशल उर्फ गोलू को बुलाया और रात में घर में प्रवेश करा दिया। मगर दंपती घर में थे और यह घटना हो गई। पुलिस ने रानू को गिरफ्तार कर फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार पड़ोसी इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता निकला है। उसे पकड़ लिया गया है। बाकी उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed