फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neck , hand in pocket , pulled out a dagger to keep the money

गर्दन पर छुरा रख जेब में हाथ डाल निकाल ली रकम

Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Neck , hand in pocket , pulled out a dagger to keep the money
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
शुक्रवार की सुबह अपने अपने काम पर जा रहे दो लोगों से लूट की घटना हुईं। दोनों ही घटनाएं मोहल्ला पठानान में करीब-करीब एक ही तरीके से हुईं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों घटनाओं को बदमाशों के एक ही समूह ने अंजाम दिया है। दोनों घटनाओं का समय भी करीब करीब एक ही है।
विज्ञापन

पहली घटना थाना कोतवाली के मोहल्ला तुर्कमान गेट की शनिश्चरी पैंठ निवासी सब्जी व्यापारी मुकेश सैनी के साथ हुई। मुकेश सैनी ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अपने घर से सब्जी मंडी जा रहा था। मोहल्ला पठानान में जैसे ही वह पहुंचा तो करीब पांच छह लोगों ने अचानक उसे घेर लिया। कनपटी पर तमंचा तान दिया और एक ने गर्दन पर छुरा रख दिया। कुछ बदमाशों ने उसके हाथ पकड़ कर पीछे की ओर खींच दिए। एक बदमाश ने जेब में हाथ डाल कर करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए और कहा कि अब भाग जा। जुबान खोली तो अंजाम सिर्फ मौत होगा। इसके बाद बदमाश भाग गए। डरी सहमी हालत में मैंने घर आकर पुलिस को सूचना दी लेकिन वहां से कह दिया गया कि थोड़ी देर बाद बात करना। बाद में भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित ने एसपी सिटी अतुल कुमार से मुलाकात की और पूरी घटना बताई।  एसपी सिटी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना इस घटना के सिर्फ 15 मिनट बाद लगभग उसी स्थान पर बाबरी मंडी निवासी लेखपाल तेजवीर सिंह के साथ हुई। सासनी में तैनात तेजवीर सिंह सुबह करीब 5.15 बजे वहीं से गुजर रहे थे। इस बार चार बदमाशों ने उन्हें उसी अंदाज में रोका और कहा कि शोर मचाया तो गर्दन उतार ली जाएगी। इन बदमाशों ने तेजवीर से 3500 रुपये और मोबाइल छीन लिया। बाद में मोबाइल का सिम कार्ड तेजवीर के हाथ में थमा दिया और मोबाइल ले गए। तेजवीर सिंह को भी थाना कोतवाली से कोई मदद नहीं मिली। बाद में तेजवीर सिंह के बेटे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज शर्मा, विनय वार्ष्णेय आदि के साथ एसपी सिटी अतुल कुमार से मिले और पूरी घटना बताई। एसपी सिटी ने इस मामले में भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed