{"_id":"644d17d7b2ebe6bddd08c078","slug":"necessary-for-every-disabled-person-to-get-udid-card-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हर दिव्यांग को यूडीआईडी कार्ड बनवाना है जरुरी, ऐसे बनवाएं यह विशिष्ट पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हर दिव्यांग को यूडीआईडी कार्ड बनवाना है जरुरी, ऐसे बनवाएं यह विशिष्ट पहचान पत्र
Sat, 29 Apr 2023 06:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 06:43 PM IST
सार
सभी दिव्यांगजनों की विशिष्ट पहचान को चिन्हित किए जाने एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के उद्देयश्य से समस्त दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हैं। कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांगता के प्रतिशत, वार्षिक आय,उम्र की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर दिव्यांगजन का विशिष्ट पहचान पत्र यानी यूडीआईडी कार्ड होना जरुरी है। इसके लिए दिव्यांगता के प्रतिशत, वार्षिक आय,उम्र की कोई सीमा नहीं है। यूडीआईडी कार्ड को बड़ी आसानी से बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने बताया कि सभी दिव्यांगजनों की विशिष्ट पहचान को चिन्हित किए जाने एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के उद्देयश्य से समस्त दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने हैं। कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांगता के प्रतिशत, वार्षिक आय,उम्र की कोई सीमा नहीं है। जनपद के लिए सभी दिव्यांगजनों को यह कार्ड बनवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
ऐसे बनवाएं यूडीआईडी कार्ड
जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हो अथवा न बना हो वे इस कार्ड के लिए वेबसाइट swavlambancard.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, आधार कार्ड या वोटर कार्ड या राशन कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज की नवीन रंगीन फोटो, निवास प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग से संबंधित होने पर जाति प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी, स्वयं का या अपने किसी परिचित का मोबाइल नम्बर लेकर जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन