{"_id":"5f94903d8ebc3e9ba43c08a5","slug":"navratri-news-city-office-news-ali2471309198","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता महागौरी की पूजा-अर्चना कर कन्या लांगुरा को भोजन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता महागौरी की पूजा-अर्चना कर कन्या लांगुरा को भोजन कराया
विज्ञापन
हाथरस अड्डे पर स्थित पथवारी माता के मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने माता महागौरी की पूजा कर कन्या लांगुरा को भोजना कराया। वहीं मंदिरों के बाहर भीड़ उमड़ने के चलते लाइनें लगवाई गईं। सेवादारों ने लाइन लगवाकर ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया।
सुबह उठकर श्रद्धालुओं ने स्नान कर घर को शुद्ध किया। मातारानी को नई पोशाक पहनाकर शृंगार किया। पूजा, पाठ, हवन, अनुष्ठान, जाप कर भोग लगाया। इसके बाद कन्या लांगुराओं को भोजन कराया गया। पैर छूकर कन्या लांगुरा को उपहार भी भेंट किए। कई श्रद्धालुओं ने फलाहार का भी वितरण किया, जबकि नौरंगाबाद स्थित प्रसिद्ध नवदुर्गा मंदिर, बस स्टैंड स्थित सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर, सारसौल स्थित नवदुर्गा मंदिर, छर्रा अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, तुर्कमान गेट स्थित प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित माता महाकाली एवं काल कालेश्वर महादेव मंदिर, सासनीगेट स्थित काली मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सेवादारों ने यहां लाइन लगवाकर दर्शन करवाए।
अष्टमी-नवमी साथ में तो कई श्रद्धालु आज मनाएंगे नवमी व दशहरा
अलीगढ़। अष्टमी के मौके पर शनिवार को कन्या लांगुराओं को भोजन कराया गया। वहीं कई श्रद्धालु ऐसे भी थे, जिन्होंने नवमी की पूजा अर्चना की। तिथियों के आपस में मिलने के चलते यह हुआ है, जबकि आज (रविवार) भी नवमी मान्य रहेगी। ऐसे में कई श्रद्धालु आज नवमी का परायण करेंगे और साथ ही दोपहर बाद दशमी मनाएंगे।