{"_id":"6075fe6f8ebc3ed94a21915f","slug":"navratri-city-office-news-ali2610444182","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटस्थापना कर भक्तों ने की मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटस्थापना कर भक्तों ने की मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा
विज्ञापन
पथवारी माता के मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की लाइन।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से चैत्र के नवरात्र शुरू हो गए। पहले दिन भक्तों ने अपने घर और प्रतिष्ठानों में घट की स्थापना की। इसके बाद मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। मंदिरों में पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने घंटे घड़ियाल बजाकर माता के जयकारे लगाए।
श्रद्धालुओं ने सुबह जल्दी स्नान आदि के बाद पूजा स्थल को स्वच्छ किया। माता की चौकी लगाई और घट की स्थापना की। पूजा अर्चना कर माता को भोग लगाया। कई श्रद्धालु घर के आसपास के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। शहर के नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर, स्वर्ण जयंती नगर की एडीए मार्केट स्थित वैष्णो देवी मंदिर, हाथरस अड्डा पथवारी मंदिर, बस स्टेंड स्थित सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर, सारसौल स्थित साईं मंदिर, नौरंगाबाद पथवारी मंदिर, सासनीगेट काली मंदिर, भमोला में पथवारी मंदिर, बराई स्थित बराई माता मंदिर, अचलताल स्थित गायत्री देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भोग प्रसादी चढ़ाई।
फेसबुक पर ऑनलाइन हुई महाआरती
नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर में सुबह फेसबुक पर लाइव महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पेज के माध्यम से महाआरती को लाइव दिखाया गया।