फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   national media club president sachin awasthi verify facebook page hacked

नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी का वेरिफाई फेसबुक पेज हैक, दर्ज की शिकायत

Sat, 19 Jun 2021 10:51 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
national media club president sachin awasthi verify facebook page hacked
सचिन अवस्थी - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। हम अपनी भावनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे न जाने कितने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार इन माध्यमों के जरिए हम ठगी का शिकार भी हो जाते हैं और ऐसी ही एक घटना घटी है नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सचिन अवस्थी के साथ। 

विज्ञापन


दरअसल उनका निजी फेसबुक अकाउंट किसी हैकर ने हैक कर लिया है और उनके वेरिफाइड फेसबुक पेज का सारा डाटा चोरी कर लिया है। सचिन अवस्थी वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। इस घटना के बाद से सचिन अवस्थी काफी चितिंत हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटना वाकई चिंता का विषय है। सरकार को सोशल मीडिया को सभी के लिए सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कानून बनाने होंगे। 
विज्ञापन




सचिन अवस्थी का कहना है की देश के उन सभी समाज सेवियों को हैकर्स निशाना बना रहे हैं जो राष्ट्र निर्माण के कार्य पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा में साइबर सेल को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्हें उम्मीद है कि साइबर सेल तत्काल इस मामले को सुलझा लेगी। वहीं सचिन अवस्थी ने बताया कि फेसबुक को कई मेल करने के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं मिल पाया है और हैकर लगातार उनके पेज से कुछ ना कुछ गतिविधियां कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सचिन अवस्थी जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें वर्ष 2020 में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड और वर्ष 2020 में ही प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।  


गंगा को पवित्र रखने की पहल करते हुए अवस्थी ने हरिद्वार से वाराणसी तक 5 दिनों की वंदे गंगे यात्रा निकाली थी जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सचिन अवस्थी के काम की प्रशंसा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed