फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National bird peacock kept hostage, case filed

राष्ट्रीय पक्षी मोर को बंधक बनाकर रखा, मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Jul 2022 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
National bird peacock kept hostage, case filed
रसलगंज में घायल बंधे मिले मोर की सूचना पर पहुचीं पूर्व मेयर शकुंतला भारती साथ में बन्नादेवी इस्प? - फोटो : CITY OFFICE
रसलगंज इलाके के एक होटल के पास नाली में राष्ट्रीय पक्षी मोर को बंधक बनाकर रखने और उसे चोट पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, उपचार कराने के बाद मोर को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुबह पूर्व मेयर शकुंतला भारती को खबर मिली कि रसलगंज में पप्पू के होटल के पास नाली में राष्ट्रीय पक्षी मोर को प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर रखा गया है। वह जख्मी भी है। इस पर वह मौके पर पहुंच गईं और बन्नादेवी थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम को बुला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद रस्सी काटकर मोर को बंधनमुक्त किया गया और वन टीम उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गई। इस मामले में वन विभाग के कर्मचारी की ओर से राष्ट्रीय पक्षी को बंधक बनाकर रखने व चोट पहुंचाने के आरोप में बन्नादेवी थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार, मौके पर जांच में यह तथ्य सामने नहीं आ पाया कि उसे किसने बंधक बनाया है। मुकदमे के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपी गिरफ्तार न हुआ तो वे इस मामले में आंदोलन को बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed