फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nandoi accused of attempt to rape

Aligarh: ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 17 Aug 2024 04:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:19 PM IST
सार

महिला अलीगढ़ से लौटकर घर आ रही थी। बसौली बम्बा के निकट उसका ननदोई ने उसे वहां रोक लिया।। वह भरण पोषण के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगा। उसे  जमीन पर गिरा लिया। दुष्कर्म करने की नीयत से वह खेत में खींचकर ले गया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन
Nandoi accused of attempt to rape
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा कस्बा के मोहल्ला निवासी युवती ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना फरवरी माह की है, जिसमें एसएसपी के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी थाना खैर क्षेत्र के गांव निवासी सुमित पुत्र प्रेम शंकर के साथ 21 अप्रैल 2014 को दान दहेज देकर की गई थी। उसका पति व ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर, उसे घर से पीटकर निकाल दिया। इस मामले में अलग-अलग अदालतों में भरण-पोषण आदि के मुकदमे विचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


गत 19 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे महिला अलीगढ़ से लौटकर घर आ रही थी। बसौली बम्बा के निकट उसका ननदोई रवि उर्फ रविंद्र पुत्र नवरत्न शर्मा निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा ने उसे वहां रोक लिया।। वह भरण पोषण के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपी उग्र हो गया तथा उसे  जमीन पर गिरा लिया। दुष्कर्म करने की नीयत से वह खेत में खींचकर ले गया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने किसी तरह से खुद को बचाया। आरोपी भाईयों को जान से मार देने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। मामले में थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed