{"_id":"5bf48edabdec2269ad754e69","slug":"naman-murder-case-accused-big-revealing-in-police-inquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बेटे की हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, चार की करनी थी हत्या, नमन का था आखिरी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के बेटे की हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, चार की करनी थी हत्या, नमन का था आखिरी नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
नमन, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के टप्पल मंडल महामंत्री पं. विजय शर्मा के बेटे नमन शर्मा की हत्या में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक अन्य नामजद आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी चार लड़कों की हत्या करने की प्लानिंग कर चुके थे।
इनमें नमन शर्मा का आखिरी नंबर था, लेकिन इत्तफाकिया तौर पर नमन शर्मा ही सबसे पहले हत्यारों की नजर में आ गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन तीन आरोपियों मनीष पुत्र टीटू, लाल सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी उसरह और विक्रांत उर्फ विक्की पुत्र सुधीर निवासी इतवारपुर को इस हत्याकांड में दबोचा गया है, उन्होंने पुलिस पूछताछ में हत्या का पूरा प्लान पुलिस के सामने उगल दिया है।
हालांकि थाना पुलिस वारदात के चौथे आरोपी सागर उर्फ सन्नी पुत्र आकाश की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेर सिंह के भतीजे के शादी समारोह में डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों में ही शामिल एक युवक की पिटाई से खफा आरोपियों ने उन चार लड़कों की हत्या का प्लान तैयार कर लिया था जो पिटाई में शामिल थे।
विज्ञापन
बताते हैं कि इसके लिए बाकायदा चारों लड़कों की हत्या करने के लिए एक के बाद एक का सीक्वेंस भी बनाया था, जिसमें नमन शर्मा को आखिरी नंबर पर रखा था।

मैरिज लॉन में मारपीट के बाद आरोपी युवक मैरिज लॉन से कस्बे के अंदर आने वाले मुख्य रास्ते पर घात लगाकर बैठ गए थे, तभी देर रात करीब दस बजे नमन शर्मा बाइक से अकेले घर की ओर जाते हुए दिखाई दिया। यह इत्तफाक ही था कि नमन ही सबसे पहले आरोपियों के टार्गेट में आ गया।
मारपीट से गुस्साए आरोपियों ने उसी का पीछा कर लिया और घर से पांच कदम पहले ही गोली मारकर भाग निकले थे। घायल नमन को जेवर के कैलाश हास्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया था।
मृतक के चाचा हरीमोहन शर्मा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। एसओ संजय पांडेय के अनुसार आरोपियों के पास से एक तमंचा और बाइक भी बरामद हुई है, जिसका हत्या में उपयोग किया गया था।

नमन शर्मा की हत्या के विरोध में मंगलवार को जट्टारी कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। बवाल की आशंका से कस्बे के निजी और सरकारी विद्यालय भी नहीं खुले। उधर देर शाम भाजपा नेता ने बिलखते हुए अपने इकलौते बेटे के शव को मुखाग्नि दी। सुबह से ही मृतक नमन शर्मा के घर पर लोगों का तांता लगने लगा था। शव घर आने से लेकर वारदात और परिवार के सीधे, सरल होने समेत नमन के होनहार होने जैसी तमाम चर्चाएं लोगों की बीच होती रहीं।
उधर रात में ही एलान के अनुसार मंगलवार को सुबह से कस्बे का पूरा बाजार बंद रहा। मंगलवार की सुबह नमन शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ ले जाया गया था, जहां से शाम चार बजे पांच विसा मोहल्ला स्थित भाजपा नेता के आवास पर शव पहुंचा। घर पर शव पहुंचते ही मां, बहनों के साथ ही अन्य परिजनों की चीखें गूंजने लगीं।
बेटे का शव देखकर मां और बहनें बेसुध हो गईं। अंतिम संस्कार में सांसद सतीश गौतम, विधायक अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, चौ. देवराज सिंह, ठा. जयवीर सिंह, राजेश भारद्वाज, चौ. मनवीर सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन राजपाल सिंह, टीके पालीवाल, कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला, चौ. नत्थी सिंह सांसद प्रतिनिधि, दिन्नू पालीवाल, प्रेमचंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, हरीशंकर गौड़, दिनेश कुमार एडवोकेट, सतवीर सिंह, अतुल अग्रवाल, कृष्णकांत पालीवाल, रणधीर सिंह पूर्व प्रधान, सतेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

तीन भाइयों के परिवार में इकलौता चिराग था
भाजपा नेता विजय शर्मा के बड़े भाई अजय शर्मा इंजीनियर हैं। छोटे भाई हरिमोहन शर्मा हैं। तीनों भाइयों में नमन शर्मा ही एकलौता चिराग था। बड़े भाई के तीन बेटियां और छोटे भाई के दो बेटियां हैं।
नमन के भी दो बहनें हैं। पूरे परिवार का वह बेहद चहेता था। उसकी बड़ी बहन शिवानी शर्मा गुरुग्राम में निजी कंपनी में कार्यरत है। छोटी बहन हर्ष शर्मा बीकाम की पढ़ाई कर रही हैं। नमन के साथ पढ़ने वाले छात्रों के अनुसार वह बहुत शांत और सीधे स्वभाव का था।
पिता के पैर में था फ्रैक्चर इसलिए बेटे को भेजा था
मृतक नमन शर्मा के पिता पं. विजय शर्मा के पैर में फ्रैक्चर था इसलिए उन्होंने बेटे नमन शर्मा को शादी समारोह में शामिल परिवार के सदस्यों को लाने के लिए भेजा था। वह बहनों को घर पर छोड़ने के बाद कुछ देर में आने की बात कहकर दोबारा शादी समारोह में पहुंच गया था।
डांस का शौकीन था, आर्किटेक्ट बनना चाहता था
हजियापुर। नमन शर्मा की बड़ी बहन हर्षिता ने बताया कि वह बड़ा होकर आर्किटेक्ट बनना चाहता था। उसे डांस का भी शौक था। कई बार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डांस में प्रतिभाग कर चुका था।