फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   naino-trak bhidant mein dampati kee maut, bachche jakhmee

नैनो-ट्रक भिड़ंत में दंपति की मौत, बच्चे जख्मी

Wed, 13 Dec 2017 01:47 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 13 Dec 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
naino-trak bhidant mein dampati kee maut, bachche jakhmee
नैनो-ट्रक भिड़ंत में दंपति की मौत, बच्चे जख्मी - फोटो : Dig Vishal
मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार मध्य रात नैनो कार और ट्रक भिड़ंत में कार सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि उनके तीन बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। पूरा परिवार कार में फंस गया। खबर पर आनन-फानन पहुंची मडराक पुलिस ने जैसे-तैसे पांचों को बाहर निकाला और घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस एक्सीडेंट की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मूलरूप से तमोली पाड़ा निवासी कविस वार्ष्णेय (42) एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में बतौर सीनियर सेल्स मैनेजर कार्यरत थे। करीब दो साल से वह रामघाट रोड की विनय नगर कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर पत्नी शिखा वार्ष्णेय (35) व तीन बच्चों बेटी तनिष्का (14), नंदनी (11) व बेटा मृदग (4) के साथ रहते थे। बाकी भाइयों का परिवार तमोली पाड़ा में ही रहता है। सोमवार को वह अपनी नैनो कार से अपने आगरा निवासी दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब ढाई बजे वहां से लौटते समय मडराक टोल के पास सामने से आते अनियंत्रित ट्रक में कार घुस गई। तेज धमाके संग हुई भिड़ंत पर टोल स्टाफ व अन्य वाहन चालकों का ध्यान गया तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कार सवार पूरा परिवार कार में बुरी तरह फंस गया था।
विज्ञापन


खबर पर एसओ संजीव दुबे आदि पहुंच गए। बमुश्किल कार सवार परिवार को बाहर निकाला तो कविस व शिखा की मौत हो चुकी थी। तीनों घायल बच्चों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कार में मिले मोबाइल की मदद से उनकी शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचना दी गई। इस खबर पर तमोली पाड़ा से तमाम परिजन व परिचित मौके पर पहुंचे। बाद में चाचा ताऊ आदि के परिजनों ने घायल बच्चों की तीमारदारी शुरू कर दी। एसओ के अनुसार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। शाम को एक साथ दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में कोहराम के हालात बने रहे, जबकि बच्चे खुद को अनाथ सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट में बाराती घायल
हाथरस के कलवारी निवासी अमित पुत्र रामगोपाल अपने साथ नगला छाऊ निवासी धर्मेंद्र व एक अन्य के साथ रामघाट रोड पर एक बारात में बाइक द्वारा लौट रहे थे। सासनीगेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed