{"_id":"6835509d9c5d8151490011a2","slug":"nagla-patwari-the-32nd-police-station-of-aligarh-district-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोरई के बाद अब नगला पटवारी को 32वां थाना बनाने की कवायद हुई तेज, जमीन हुई स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोरई के बाद अब नगला पटवारी को 32वां थाना बनाने की कवायद हुई तेज, जमीन हुई स्वीकृत
Tue, 27 May 2025 11:12 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 11:12 AM IST
सार
26 मई को अलीगढ़ का 31वां थाना गोरई अस्तित्व में आया। 32वां थाना नगला पटवारी होगा। जिसके लिए जमीन मिल चुकी है। अब पुलिस अधिकारी नगला पटवारी को स्वीकृत कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जिले में 31वां थाना गोरई बनने के बाद अब जिला पुलिस के अधिकारी 32वें थाने के रूप में नगला पटवारी थाने को स्वीकृत कराने में जुट गए हैं। इस थाने के लिए राजस्व विभाग ने जमीन पहले ही दे दी है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। बस इसकी स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में पांच नए थानों का प्रस्ताव शासन को पूर्व में भेजा गया था। जिसमें सबसे पहले महुआखेड़ा, फिर रोरावर थाने स्वीकृत हुए। इसके बाद गोधा थाने की स्वीकृति मिली। बाद में गोरई थाना स्वीकृत हुआ। जो 26 मई से अस्तित्व में आ गया। एक दो दिन में उसका शुभारंभ कराया जाएगा। वहीं अब पांचवें नगला पटवारी थाने को स्वीकृत कराने के लिए अधिकारियों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस थाने के लिए राजस्व विभाग ने 6000 वर्गगज जमीन पहले से दे दी है। इसके प्रस्ताव पर स्वीकृति का इंतजार है। क्ववार्सी, जवां, गभाना बॉर्डर के इस थाने को बनाया जाएगा। एसएसपी संजीव सुमन बताते हैं कि नगला पटवारी थाने के भी जल्द स्वीकृति का इंतजार है। शासन में इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरई की तीन चौकियों का जुटाया जा रहा रिकॉर्ड
26 मई से अस्तित्व में आए गोरई थाने के लिए तीन चौकियों का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। जिसमें बेसवां, गोरई व एक अन्य बीट क्षेत्र शामिल है। हालांकि 26 मई को वहां सीसीटीएनएस को जोड़ने का काम चलता रहा। संकेत हैं कि एक दो दिन में यह काम पूरा कर शुभारंभ करा दिया जाएगा। सीओ इगलास महेश कुमार बताते हैं कि रिकार्ड इगलास से गोरई भेजा जा रहा है। सीसीटीएनएस का काम एक दो दिन में पूरा होते ही शुभारंभ कराया जाएगा। उसी दिन से गोरई थाने पर मुकदमा दर्ज करना शुरू होगा। बाकी अब तक जो मुकदमे इस क्षेत्र के इगलास में हैं, उनकी विवेचना इगलास में ही पूर्ण होगी। नए मुकदमों की विवेचना गोरई में शुरू होगी।
विज्ञापन