फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagar Panchayat status given to Madrak: MLA

मडराक को दिलाया नगर पंचायत का दर्जा : विधायक

Thu, 23 Sep 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat status given to Madrak: MLA
कोल विधायक अनिल पाराशर साथ में शैलेन्द्र कुमार । - फोटो : CITY OFFICE
कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि उन्होंने मडराक को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया। कोल विधान सभा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सबसे अधिक काम कराया। करीब 25 साल बाद अथक प्रयास कर मडराक रजवाहा में पानी पहुंचाने का काम किया। क्वार्सी चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने विधान सभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विधायक निधि के माध्यम से करीब 8.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से 7.5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए हैं। सड़क निर्माण पर सबसे अधिक खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में विधायक बना तो सिविल लाइन एवं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल थी। बिजली की स्थिति अच्छी नहीं थी। पहले के विधायक जनता के फोन नहीं उठाते थे। साढ़े चार साल में बहुत सारे कार्य हुए हैं। अभी और बहुत कार्य होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद क्षेत्र की जनता को प्राप्त है।
विज्ञापन

कुछ प्रमुख कार्य
अलीगढ़-कानपुर रेलवे लाइन पर 105 सी चिरौलीय फाटक पर मंडल का पहला फोरलेन पुल, अलीगढ़ चंदौसी रेलवे लाइन की (आरओबी) क्रासिंग 85 किला रोड पर करीब 40 करोड़ की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति, सेंगर नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण, अलीगढ़ के रिंग रोड का सुदृढ़ीकरण, पनैठी से गडराना होते हुए हनुमान चौकी तक सड़क ओडीआर कराई, पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय की क्षमता 100 से बढ़ाकर 450 बेड कराया, ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, गंज उजिर्रा एवं अहमदपुर में पशु चिकित्सालय का निर्माण, 19 गांवों को नगर निगम में शामिल कराया, विधान सभा क्षेत्र में छह नए बिजली घर का निर्माण आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed