फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagar Nigam Sewa Bhavan will soon be illuminated with solar power plant

Aligarh News: सोलर पावर प्लांट से रोशन होगा जल्द नगर निगम सेवा भवन, लगेंगे 24 लाख रुपए

Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
सार

नेडा विभाग से 24 लाख रुपये की लागत से 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का काम यहां शुरू कर दिया है। प्लांट की स्थापना से प्रतिदिन 160 यूनिट बिजली पैदा होगी।
 

विज्ञापन
Nagar Nigam Sewa Bhavan will soon be illuminated with solar power plant
नगर निगम सेवा भवन में लगा सोलर पावर प्लांट।  संवाद - फोटो : samvad

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम सेवा भवन 24 लाख रुपये की लागत से सौर ऊर्जा से जगमग होगा। इस भवन पर रूफटॉप सोलर पैनल से रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। अलीगढ़ नगर निगम प्रदेश का पहला ऐसा भवन होगा, जहां ये व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


नेडा विभाग से 24 लाख रुपये की लागत से 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का काम यहां शुरू कर दिया है। रूफटॉप 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर प्लांट का नगर आयुक्त ने बुधवार को निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि प्लांट की स्थापना से प्रतिदिन 160 यूनिट बिजली पैदा होगी।
विज्ञापन


इस प्रकार प्रति वर्ष 57600 यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। जिसमें 58.4 टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम किया जा सकेगा। जिसकी पूरी लागत पांच साल में वसूल की जा सकेगी। इस प्लांट से सालाना 4,60,800 और 25 वर्ष में 1,15,30,000 रुपये की बिजली बन सकेगी। नगर आयुक्त ने कहा कि अलीगढ़ के हर घर में घरेलू रूफटॉप सोलर पैनल होने से निश्चित रूप से अलीगढ़ का पर्यावरण शुद्ध बनेगा और बिजली की बचत होगी। इससे आर्थिक लाभ भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed