{"_id":"570ffc3e4f1c1b833c4a6f78","slug":"nabbed-the-gang-rob-cash-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज का कैश लूटने आए गैंग को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज का कैश लूटने आए गैंग को दबोचा
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
गैँग
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। बन्नादेवी पुलिस ने पेशेवर लुटेरों का अंतरजनपदीय गैंग गिरफ्तार किया है।
एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि एसओ बन्नादेवी विनोद यादव ने मुखबिरी के आधार पर बुधवार रात बरौला बाईपास की कांशीराम टाउनशिप से मुठभेड़ के बाद आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन आठों से एक देशी पिस्टल 32 बोर, 6 तमंचा 315 बोर, 20 कारतूस व छुरी के अलावा एक बुलेट बाइक आगरा नंबर, एक पल्सर बाइक आगरा नंबर व एक अपाचे बाइक फिरोजाबाद नंबर बरामद हुई।
उन्होंने स्वीकारा कि बीती रात एक नामचीन व्यक्ति की कोठी को निशाना बनाकर डकैती करनी थी। साथ ही अतरौली डिपो से आने वाले केश को हरदुआगंज क्षेत्र में काली नदी के पास लूटना था। पकड़े गए बदमाशों में एक सुरेश निवासी ईडब्ल्यूएस एडीए कॉलोनी सासनी गेट फार्मा कंपनी में नौकरी करता है। उसकी रिश्तेदारी अतरौली डिपो से केश लाने वाले किसी कर्मचारी से है। उसी कर्मचारी से बातों में यह बात निकल गई थी कि हर दूसरे-तीसरे दिन रकम अतरौली से अलीगढ़ आती है और एक बार में 20 लाख रुपये तक का इंतजाम हो सकता है। इसके अलावा इस गैंग ने सासनी गेट के ब्रह्मनपुरी में सर्राफा व्यापारी को 3 फरवरी को गोली मारकर लूटना स्वीकारा।
साथ ही 3 अप्रैल की रात सारसौल की गुरुरामदास नगर कॉलोनी में एक घर में लूट करना स्वीकारा। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम लोकेंद्र चौहान निवासी पलिया निधौली कला एटा, सुभाष उर्फ मामा ठाकुर निवासी फतेह नगरिया लोधा, जितेंद्र उर्फ टिंकू निवासी मानिकपुर नगला खंगर फिरोजाबाद, रोहित वर्मा मोहल्ला खटराना शिकोहाबाद, अभिषेक उर्फ खचेरा निवासी बल्जीतपुर निधौलीकला एटा, गौरव निवासी गायत्री नगर अजीजपुर मलपुरा आगरा, मनमीत निवासी लक्ष्मी विहार देहली रोड सदर बाजार आगरा व सुरेश निवासी सासनी गेट बताए हैं। लोकेंद्र व मामा ठाकुर गैंग के सरगना हैं। जेल में रहकर आपस में इनके संबंध बने। मामा ठाकुर के संबंध सुरेश से थे। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को इनाम देने की घोषणा की है।