फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslim students studying Gita, Upanishads at AMU

Aligarh Muslim University: एएमयू में गीता, उपनिषद पढ़ रहे मुस्लिम विद्यार्थी, वेद में पीएचडी कर रहे छात्र

Fri, 19 Sep 2025 02:41 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 02:41 PM IST
सार

18 सितंबर को दोपहर 1:40 बजे यूनिवर्सिटी के 148 साल पुराने संस्कृत विभाग के चेयरमैन कक्ष में एमए की कक्षाएं चल रही थीं। प्रो. सारिका वार्ष्णेय पढ़ा रही थीं। कक्ष में 10 विद्यार्थी थे। इनमें पांच मुस्लिम थे, जो वेद की पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन
Muslim students studying Gita, Upanishads at AMU
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

भाषाओं को किसी मजहब के बंधन में नहीं बांधा जा सकता है। कोई भी और कहीं भी भाषाएं पढ़-लिख सकता है। ऐसा ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्कृत विभाग में भी है। यहां मुस्लिम विद्यार्थी गीता, वेद, उपनिषद पढ़ रहे हैं। 13 में से सात मुस्लिम एमए जबकि 20 में 10 मुस्लिम शोधार्थी वेद, उपनिषद पर शोध कर रहे हैं। जयपुर की नगमा शाहिद आदि शंकराचार्य पर शोध कर रही हैं। वैदिक और इस्लाम में धर्म, सामाजिक, संस्कृति पर तुलनात्मक अध्ययन को लेकर मोहम्मद साकिब शोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


18 सितंबर को दोपहर 1:40 बजे यूनिवर्सिटी के 148 साल पुराने संस्कृत विभाग के चेयरमैन कक्ष में एमए की कक्षाएं चल रही थीं। प्रो. सारिका वार्ष्णेय पढ़ा रही थीं। कक्ष में 10 विद्यार्थी थे। इनमें पांच मुस्लिम थे, जो वेद की पढ़ाई कर रहे थे। दोपहर दो बजे लाइब्रेरी में शोधार्थी नोट्स बना रहे थे।
विज्ञापन


विभाग अब तक 140 से अधिक पीएचडी और 35 एमफिल की डिग्री दे चुका है। विभाग में साहित्य, वेद, दर्शन, कर्मकांड, श्रीमद्भागवत, महाभारत, रामायण, उपनिषद, आधुनिक संस्कृत की पढ़ाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे संस्कृत पढ़ना अच्छा लगता है। आदि शंकराचार्य पर शोध कर रही हूं। मुझे संस्कृत में ही कॅरिअर बनाना है।-नगमा शाहिद, शोधार्थी
कर्मकांड, श्रीमद्भागवत, रामायण, उपनिषद पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं है। यह भी अन्य भाषा की तरह एक भाषा है।-सानिया जावेद, छात्र, एमए
पहले प्रयास में संस्कृत में जेएआरएफ नेट में सफल रहा हूं। हर भाषा पढ़नी चाहिए, क्योंकि इससे ज्ञानवर्धन होता है।-फजले अहमद, छात्र, एमए
संस्कृत में भी भविष्य है। इसलिए संस्कृत की पढ़ाई कर रहे हैं। संस्कृत भाषा भी रोजगार के द्वार खोल रही है।-विशाखा, शोधार्थी
जो पढ़ रहे हैं, सभी मेरे लिए विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा मिले इस पर मेरा पूरा फोकस है। बीए, एमए, पीएचडी में 50 फीसदी मुस्लिम विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।-प्रो. सारिका वार्ष्णेय, विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, एएमयू

परास्नातक में विद्यार्थियों की संख्या

वर्ष कुल विद्यार्थी छात्र छात्रा
2021-22 8 3 5
2022-23 7 1 6
2023-24 4 1 3
2024-25 13 6 7
2025-26 17 10 7

इस साल नए कोर्स शुरू
डा. हेमबाला ने बताया कि इस साल संस्कृत विभाग में भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रकाश में संस्कृत ग्रंथ, भारतीय ज्ञान प्रणाली में विधि और न्याय का सिद्धांत, कौटिल्य अर्थशास्त्र का सिद्धांत, महान महाकाव्य, योगा व तनाव प्रबंधन, गीता व तनाव प्रबंधन, गीता में जीवनशैली का प्रबंधन, चाणक्य सूत्र में सामाजिक व राजनीतिक सिद्धांत कोर्स शुरू हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed