फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder report filed against three including sister-in-law and nephew in the case of farmer's death

किसान की मौत: भाभी-भतीजे सहित तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 17 Apr 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 02:10 AM IST
सार

पत्नी ने रिपोर्ट में आरोप लगाए हैं कि जेठानी, उनका बेटा और जेठानी का भाई दस लाख रुपये वापस देने के बहाने से मेरे पति को अरनियां ले गए। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटे। बह मेरे पड़ोसियों ने पति का शव सरकारी स्कूल के पास पड़े होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Murder report filed against three including sister-in-law and nephew in the case of farmer's death
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के गांव दौरऊ निवासी किसान की मौत के मामले में 10 लाख रुपये के लिए हत्या करने की रिपोर्ट मृतक की भाभी-भतीजे सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गांव दौरऊ निवासी किसान विपिन कुमार सिंह (48) पुत्र देवेंद्र सिंह की पत्नी सर्वेश देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी जेठानी अनीता पत्नी स्वर्गीय शंकर सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये उधार लिए थे। इस दौरान उनका बेटा राजा भी साथ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि विपिन पिछले छह माह से भतीजे से रुपये वापस करने के लिए कह रहे थे लेकिन पैसे वापस करने में आनाकानी की जा रही थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गत सोमवार को जेठानी अनीता, उनका बेटा राजा और जेठानी का भाई डीके निवासी ठेंगोरा थाना अरनियां बुलंदशहर दस लाख रुपये वापस देने के बहाने से मेरे पति को अरनियां ले गए। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह मेरे पड़ोसियों ने पति का शव सरकारी स्कूल के पास पड़े होने की जानकारी दी थी। वह जब तक मौके पर पहुंची तब तक पुलिस पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों के सहारे मिला था शव

उल्लेखनीय है कि विपिन कुमार सिंह का शव मंगलवार सुबह गांव दौरऊ में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था। पास में ही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए हत्या की अशंका व्यक्त की थी।

पुलिस की जांच जारी, अभी गिरफ्तारी नहीं
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह का कहना मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed