{"_id":"630684d37fe91767873fa90c","slug":"municipal-corporation-session-today-traders-will-fill-the-anti-hunk-aligarh-news-ali2988416147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम अधिवेशन आज, व्यापारी भरेंगे विरोधी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम अधिवेशन आज, व्यापारी भरेंगे विरोधी हुंकार
विज्ञापन
हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में नगर आयुक्त गौरव राठी को नगर निगम में ज्ञापन देते उत्तर
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहकर मुद्दे पर चौतरफा विरोध के बीच समस्या के हल के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम का अधिवेशन होगा। विरोध को ध्यान में रखते हुए यह अधिवेशन कृष्णांजलि नाट्यशाला में रखा गया है। इधर, इस अधिवेशन के विरोध में व्यापारी हुंकार भरने को तैयार हैं। बुधवार शाम इस संबंध में बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई और शहरवासियों से भी इस आंदोलन के लिए सहयोग का आह्वान किया गया।
संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक मुख्य संयोजक ओपी राठी के निर्देशन में रेलवे रोड कार्यालय पर हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि गृहकर के 5 वर्ष के एरियर को कतई सहन नहीं किया जाएगा। व्यापारियों साफ कहा कि इसे नगर निगम को वापस लेना ही होगा। इस विषय पर बुधवार को बोर्ड अधिवेशन में विरोध कर वापसी का पूरा प्रयास किया जाएगा। बैठक में पहुंचे पूर्व विधायक संजीव राजा ने भी उन्हें भरोसा दिलाया।
इस मौके पर सतीश माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, प्रदीप गंगा, हरिकिशन अग्रवाल, मास्टर ओम प्रकाश वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, मनीष वूल, राजीव अग्रवाल, पंकज गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश चंद्र शास्त्री , दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, अनिल सेंचुरी, विवेक शर्मा, मनीष मोहता, अशोक कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार जिंदल,गिर्राज गोदानी, दीपक अग्रवाल कोरल, रत्ना कर आर्य, अमित शेखर सर्राफ, भूपेंद्र वार्ष्णेय, विजय बजाज, राजीव अग्रवाल ,दिलीप बंसल, कन्हइया लाल राठी, उमेश गौड़, संजीव अग्रवाल,शिव कुमार पाठक, किशोर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, मानव महाजन आदि ने भी लोगों से पहुंचने की अपील की है। इस विरोध का तहसील बार एसोसिएशन ने भी सहयोग दिया है।
विज्ञापन
गृहकर वापसी तक चलती रहेगी बोर्ड बैठक :भाजपा पार्षद दल
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत की अध्यक्षता में भाजपा पार्षद दल की एक बैठक बारहद्वारी कार्यालय पर हुई। जिसमें मुख्य सचेतक दिनेश गुप्ता ने कहा कि निगम अधिवेशन में गृहकर को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
हर हाल में एरियर व भारी वृद्धि का विरोध किया जाएगा। अधिकारियों की सपा बसपा वाली मानसिकता नहीं चलने दी जाएगी। जब तक उचित निर्णय नहीं लिया जाता तब तक सदन चलता रहेगा । चाहे इसके लिए हमें कुछ भी कर गुजरना पड़े।
बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री वैभव गौतम, नेता वीरेंद्र सिंह, महानगर निकाय प्रकोष्ठ संयोजक डॉ दिनेश शर्मा, उपसभापति डॉ मुकेश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद कुलदीप पांडे, लतेश चौधरी, शेर सिंह सैनी, सूरज कुमार, राजकुमार शर्मा, नीलेश उपाध्याय, नरेंद्र कुमार, हेमंत गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, अनिल सेंगर, विजय तोमर, लक्ष्मी नारायण, पंकज सक्सेना, संजय पंडित आदि उपस्थित रहे।
नगर निगम अधिवेशन में बयान
नगर निगम का अधिवेशन गृहकर मुद्दे पर होने जा रहा है। इसमें लोगों की राय व मांग को ध्यान में रखते हुए कोई न कोई हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। सब अच्छा हो और सभी के मन का हो, ऐसा पूरा प्रयास रहेगा। - गौरांग राठी, नगर आयुक्त