{"_id":"62dc32eda11c04765b56951e","slug":"municipal-corporation-demolished-illegal-construction-near-abdullah-college-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अवैध मकान-दुकान को नहीं बख्श रहा नगर निगम, अब्दुल्ला कॉलेज के पास तोड़फोड़ के दौरान हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अवैध मकान-दुकान को नहीं बख्श रहा नगर निगम, अब्दुल्ला कॉलेज के पास तोड़फोड़ के दौरान हुई नोकझोंक
Sat, 23 Jul 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:13 PM IST
सार
नगर निगम के अधिकारी दल-बल के साथ अब्दुल्ला कॉलेज के पास पहुंचे थे। शुक्रवार को ही अधिकारियों ने अल फलक के अवैध हिस्से पर निशान लगाकर उसे तोड़ने की हिदायत मकान मालिक को दे दी थी। तोड़फोड़ के दौरान लोगों ने नगर निगम की टीम के साथ नोकझोंक की।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम के साथ नोकझोंक करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में नगर निगम का बुलडोजर अवैध निर्माण पर कहर ढा रहा है। शनिवार को अब्दुल्ला कॉलेज के पास स्थित अल फलक मकान के बाहरी हिस्से और उसके आगे की दुकान ध्वस्त करवा दी। शुक्रवार को कॉलेज के पास झुग्गी झोंपड़ियों को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को नगर निगम के अधिकारी दल-बल के साथ अब्दुल्ला कॉलेज के पास पहुंचे। शुक्रवार को ही अधिकारियों ने अल फलक के अवैध हिस्से पर निशान लगाकर उसे तोड़ने की हिदायत मकान मालिक को दे दी थी। बुलडोजर के साथ पहुंचे अधिकारियों ने जैसे ही बुलडोजर चालक को अवैध हिस्से को तोड़ने का आदेश दिया। वैसे ही आसपास के लोग मकान मालिक के समर्थन में आ गए।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों की अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त व सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद बुलडोजर का पंजा अवैध कब्जे पर चलना शुरू हो गया। थोड़ी देर में ही मकान का बाहरी हिस्सा और उसके आगे की दुकान तोड़ दी गई।
विज्ञापन