फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal commissioner reviews municipal arrangements

अलीगढ़ः नगर आयुक्त ने की नगर निगम व्यवस्थाओं की समीक्षा

Sat, 26 Feb 2022 08:27 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner reviews municipal arrangements
रामपुर में हाईवे से गुजरता कांवड़ियों का जत्थ्ाा।
महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अधीनस्थों के साथ कांवड़ रूट व खेरेश्वर धाम पर होने वाले आयोजन और नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। स्ट्रीट लाइट, पेयजल, फॉगिंग, सफाई, मोबाइल शौचालय आदि के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



उन्होंने कांवड़ियों के रूट को चार सर्किल में बांटा है। प्रत्येक सर्किल में एक नोडल अधिकारी, 35 अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती सहित 80 क्विक एक्शन टीमें बनाई हैं। उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद को सुपर नोडल अधिकारी बनाया गया है। सेक्टर एक में क्वार्सी चौराहे से लेकर गांधीपार्क बस अड्डे तक सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, सेक्टर दो में गांधी पार्क बस स्टेंड से पत्थर खेरेश्वर मंदिर तक के क्षेत्र में अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, सेक्टर 3 में मेलरोज बाईपास होते हुए जीटी रोड से नादा पुल खेरेश्वर धाम तक क्षेत्र का नोडल अधिकारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को बनाया गया है।
विज्ञापन





सेक्टर 4 इगलास रोड से मथुरा बाईपास स्लॉटर हाउस, नादा पुल होते हुए खेरेश्वर मंदिर तक के क्षेत्र का नोडल अधिकारी कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह को बनाया गया है। नगरीय क्षेत्र में कांवड़ियों के मार्ग और खेरेश्वर धाम पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराए जाने के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को वरिष्ठ प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






शनिवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने रामघाट रोड, जयगंज, सासनी गेट, आगरा रोड, खैर रोड, खेरेश्वर मंदिर रोड, गूलर रोड, हड्डी गोदाम रोड, गांधी पार्क रोड, अचल ताल आदि क्षेत्रों में महाशिवरात्रि और कांवड़ियों के रूट एवं खेरेश्वर धाम पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने कहा कि कांवड़ियों के आवागमन मार्ग पर मीट विक्रेताओं की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी और आवारा पशुओं का विचरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई आवारा पशु सड़क पर घूमते हुए पाया जाता है तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
--
इन व्यवस्थाओं को कराया जा रहा है दुरुस्त
-पेयजल के लिए टैंकर।
-जर्जर पुलिया-स्लैब और गड्ढों की मरम्मत। 
-भंडारा स्थलों पर कूड़ेदान और साफ-सफाई।
-कंट्रोल रूम।
-कैटल क्रेचर से पकड़े जा रहे हैं आवारा पशु। 
-बाधक अस्थायी अतिक्रमण हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed