फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Munakad removed, Aligarh division entrusted to Shamsuddin-Rajkumar

मुनकाद हटे, शम्सुद्दीन-राजकुमार को सौंपा गया अलीगढ़ मंडल

Thu, 06 May 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Munakad removed, Aligarh division entrusted to Shamsuddin-Rajkumar
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद बसपा में संगठनात्मक फेरबदल शुरू हो गए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलीगढ़ मंडल के प्रभारी पूर्व सांसद मुनकाद अली को यहां से कार्यमुक्त कर दिया है। अब उनके पास आगरा, कानपुर, लखनऊ मंडल का कार्यभार रह जाएगा। मुनकाद अली के स्थान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शम्सुद्दीन राइन और राजकुमार गौतम को अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

दोनों नेता पहले से ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, बरेली मंडल का कार्यभार संभाल रहे हैं, केवल अलीगढ़ ही उनके पास नहीं था। मुनकाद अली को बहुत बड़ा कार्यक्षेत्र होने के कारण अलीगढ़ से मुक्त किया गया है। रतनदीप ने बताया कि राजकुमार गौतम पूर्व राज्यमंत्री यूपीएसआईडीसी और शम्सुद्दीन राइन अलीगढ़ मंडल में पार्टी के संगठन स्तर के सभी काम देखेंगे। गौर हो कि शम्सुद्दीन राइन पहले भी अलीगढ़ मंडल में पार्टी का काम संभाल चुके हैं। अब दोबारा उनको मौका दिया गया है।
विज्ञापन

गौर हो कि अलीगढ़ में अब तक जिला पंचायत में बसपा का परचम लहराया है। जिसका कारण एमएलसी ठा. जयवीर सिंह रहे हैं। उन्होंने बसपा में रहते हुए लगातार तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी का झंडा लहराया था। इस बार के चुनाव में वह भाजपा के साथ हैं। ऐसे में पार्टी का प्रदर्शन लड़खड़ाया है। इस बार पार्टी के समर्थन पर केवल छह जिपं सदस्य जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed