{"_id":"6acbfe250b462d04fa077ba6","slug":"mud-on-the-path-to-chamad-mata-temple-devotees-facing-inconvenience-aligarh-news-c-426-1-sali1003-3103-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चामड़ माता के मंदिर के रास्ते पर कीचड़, भक्त परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चामड़ माता के मंदिर के रास्ते पर कीचड़, भक्त परेशान
Mon, 12 Oct 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ भरे रास्ते से चामड़ मंदिर जाते लोग
- फोटो : samvad
भवीगढ़ गांव में करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में स्थित चामड़ माता मंदिर के रास्ते पर कीचड़ है। नवरात्र के पहले दिन सुबह-सवेरे पूजा करने के लिए भक्तों को इसी कीचड़ से होकर जाना-आना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार रास्ते पर गंदा पानी और कीचड़ है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब एक किलोमीटर लंबे इस रास्ते को बनवाने के लिए सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक रास्ता नहीं बना। अब नवरात्र में भी भक्तों को इसी गंदे और कीचड़ से होकर मंदिर में देवी मां का दर्शन-पूजन करने के लिए जाना पड़ रहा है। कीचड़ में बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिरते हैं और किसी-किसी को चोट भी लग रही है।
ग्रामीण जयेश शर्मा, गिरीश कुमार, कमल सिंह, रामवीर सिंह, अनिल कुमार, महेश कुमार, अजय बंसल, देवेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, नवीन कुमार आदि ने रास्ते को पक्का कराने की मांग की है। वहीं खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि रास्ते को पक्का बनवाने के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।